54 साल पुराना रोमांटिक गाना, फिल्म को बनने में लग गए थे 14 साल, मोहम्मद रफी की सिर्फ एक लाइन, लता मंगेशकर की आवाज ने रच दिया इतिहास

54 साल पहले रिलीज हुआ ये रोमांटिक गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. खास बात यह है कि पूरे गीत में मोहम्मद रफी ने सिर्फ एक ही लाइन बार-बार गाई, जबकि बाकी गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से यादगार बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
54 साल पुराना वो गाना, जिसमें मोहम्मद रफी ने गाई सिर्फ एक लाइ

मोहम्मद रफी हिंदी सिनेमा के ऐसे महान गायक थे, जिनकी आवाज का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत गाए, जिन्हें सुनकर लोग आज भी भावुक हो जाते हैं. रफी साहब अपनी गायकी को लेकर बेहद गंभीर रहते थे. वह कम बोलते थे और अपनी पूरी ऊर्जा गाने में लगा देते थे. यही वजह थी कि उनके गाए गीत सीधे दिल तक पहुंचते थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 54 साल पहले एक ऐसा रोमांटिक गाना आया था, जिसमें रफी साहब बार-बार सिर्फ एक ही लाइन गाते रहे, जबकि बाकी गाना लता मंगेशकर ने गाया था.

रफी-लता की आवाज से अमर हुआ यह रोमांटिक गीत

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे हैं, जिनकी लोकप्रियता समय के साथ कम होने के बजाय बढ़ती गई. फिल्म ‘पाकीजा' का गाना ‘चलो दिलदार चलो' भी इन्हीं में से एक है. साल 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म के गाने आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं. इस रोमांटिक गीत को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल कैफ भोपाली ने लिखे थे, जबकि संगीत गुलाम मोहम्मद ने तैयार किया था. गाने में प्रेमी अपनी प्रेमिका को दुनिया से दूर चांद के पार एक खूबसूरत जगह पर चलने के लिए कहता है. इसकी धुन और बोल आज भी लोगों को पसंद आते हैं.

गाने के लिरिक्स कुछ इस तरह हैं-

चलो दिलदार चलो, चाँद के पार चलो
हम हैं तैयार चलो
(आओ खो जाएं सितारों में कहीं) - २
छोड़ दें आज ये दुनिया ये ज़मीं, दुनिया ये ज़मीं
चलो दिलदार चलो, चाँद के पार चलो
हम हैं तैयार चलो
(हम नशे में हैं सम्भालो हमें तुम) - २
नींद आती है जगा लो हमें तुम, जगा लो हमें तुम
चलो दिलदार चलो, चाँद के पार चलो
हम हैं तैयार चलो
(ज़िंदगी खत्म भी हो जाये अगर) - २
न कभी खत्म हो उल्फ़त का सफ़र, उल्फ़त का सफ़र
चलो दिलदार चलो, चाँद के पार चलो
हम हैं तैयार चलो

राज कुमार और मीना कुमारी की फिल्म से जुड़ा है गाना

‘चलो दिलदार चलो' फिल्म ‘पाकीजा' का हिस्सा था, जिसमें मीना कुमारी, राज कुमार, अशोक कुमार और नादिरा जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म को बनने में करीब 14 साल लगे थे. लंबे इंतजार के बाद पर्दे पर आई इस फिल्म ने अपनी कहानी, संगीत और कलाकारों के अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इसके गानों की लोकप्रियता आज भी कायम है. ‘चलो दिलदार चलो' में राज कुमार और मीना कुमारी की प्रेम कहानी का खूबसूरत अंदाज देखने को मिलता है. हालांकि, गाने की शूटिंग के दौरान मीना कुमारी की तबीयत ठीक नहीं थी. ऐसे में उनकी जगह बॉडी डबल पद्मा खन्ना ने कुछ दृश्यों की शूटिंग की थी.

Advertisement

पूरे गाने में रफी साहब ने गाई सिर्फ एक लाइन

इस गाने से जुड़ी एक दिलचस्प बात संगीत प्रेमियों को हैरान कर सकती है. ‘किस्से विद किशोर' के मुताबिक, मोहम्मद रफी ने इस गाने में बार-बार सिर्फ एक ही लाइन गाई थी, जबकि बाकी की पंक्तियां लता मंगेशकर की आवाज में थीं. रफी साहब की आवाज में ‘चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो' सुनाई देता है. वहीं, लता मंगेशकर ने गीत की दूसरी पंक्तियों को अपनी मधुर आवाज से सजाया. दोनों दिग्गज गायकों की जुगलबंदी ने इस गीत को खास बना दिया. यही वजह है कि पांच दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी ‘चलो दिलदार चलो' पुराने हिंदी फिल्मी गीतों को पसंद करने वालों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: जुहू में रेकी से लेकर कोटा में गिरफ्तारी तक, ऐसे रची गई थी पूरी साजिश

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!
Topics mentioned in this article
Meena Kumari
Raaj Kumar
Entertainment
Mohammed Rafi
Lata Mangeshkar

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं