एक्टर राजकुमार ने प्रकाश मेहरा के बालों के तेल की महक की वजह से ठुकराई थी जंजीर, प्राण ने कहा था नहीं करूंगा डांस

53 years of Zanjeer: अमिताभ बच्चन, प्राण और जया भादुड़ी की फिल्म जंजीर ने 53 साल पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
53 years of Zanjeer: जंजीर ने पूरे किए 53 साल, पढ़ें मजेदार किस्से
नई दिल्ली:

53 years of Zanjeer: अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का एंग्री यंगमैन बनाने फिल्म जंजीर ने 11 मई 2026 को 53 साल पूरे कर लिए हैं. प्रकाश मेहरा निर्देशित जंजीर 11 मई 1973 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था और इसके डायलॉग से लेकर सॉन्ग एक्शन तक सब दर्शकों को खूब पसंद आए थे. फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी और इसमें अमिताभ बच्चन के अलावा जया भादुड़ी, अजित, प्राण और ओम प्रकाश नजर आए थे. फिल्म में कल्याणजी-आनंदजी का म्यूजिक था. 147 मिनट की ये फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा प्रेमियों की पहली पसंद में आती है. आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े दो मजेदार किस्से...

धर्मेंद्र ने किया इनकार

प्रकाश मेहरा ने बताया था कि जंजीर की स्क्रिप्ट को धर्मेंद्र को ही ध्यान में रखकर लिखा गया था. धर्मेंद्र और मुमताज को लेकर फिल्म का ऐलान भी हो गया था. लेकिन धर्मेंद्र दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त थे और इस वजह से फिल्म में देरी हो रही थी. लेकिन आखिर में प्रकाश मेहरा ने किसी और एक्टर को कास्टच करने का फैसला लिया. 

देव आनंद के पास गए प्रकाश मेहरा

फिर बारी आई देव आनंद की. प्रकाश मेहरा उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे. लेकिन सलीम-जावेद को देव आनंद फिल्म के लिए सही चॉयस नहीं लगे. वजह, देव आनंद की रोमांटिक हीरो की इमेज रही थी. लेकिन जंजीर का हीरो एंग्री यंग मैन की इमेज वाला था. ऐसे में वह भी सही नहीं बैठे.

तेल की महक से राजकुमार ने ठुकराई फिल्म

प्रकाश मेहरा इस फिल्म को लेकर राजकुमार के पास पहुंचे. कहा जाता है कि राजकुमार ने फिल्म को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें प्रकाश मेहरा के बालों की महक पसंद नहीं थी. यही नहीं, राजकुमार ने शर्त रखी थी कि इस फिल्म शूटिंग को मद्रास (चेन्नई) में किया जाए क्योंमकि वे माहिम में इंस्पेक्टर रह चुके थे. लेकिन प्रकाश मेहरा को ये मंजूर नहीं था. इस तरह राजकुमार भी हीरो नहीं बन सके. 

Advertisement

जंजीर फुल मूवी

हीरोइन ने की शादी, दिलीप कुमार ने ठुकराई फिल्म

फिल्म में देरी हो रही थी और कुछ होता ना देख, मुमताज भी फिल्म करने से अच्छा शादी कर ली. इस तरह वह भी फिल्म से आउट हो गईं. फिल्म दिलीप कुमार के पास पहुंची लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि रोल में कोई वैरिएशन नहीं है. इस तरह आखिर में फिल्म अमिताभ बच्चन के पास पहुंची और बाकी इतिहास बन गया.

Advertisement

प्राण ने डांस करने से किया इनकार

जंजीर से जुड़ी समस्याएं यहीं खत्म नहीं हुई. प्राण फिल्म में पठान का रोल कर रहे थे. उनसे फिल्म में डांस करने के लिए कहा गया. लेकिन उन्होंने शूटिंग के पहले दिन ही फिल्म छोड़ने की धमकी दे डाली. प्रकाश मेहरा उनके घर गए और कहा कि अमिताभ बच्चन से अकेले ये फिल्म नहीं चलेगी, आपका होना जरूरी है. उनकी खूब मान-मनौव्वल की गई. उनका कहना था कि पठान कैसे नाच-गा सकता है. आखिरकार 'यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी' में वो नजर आए और यह गाना यादगार बन गया.

Featured Video Of The Day
पुणे में Sonam Raghuvanshi जैसा कांड!
Topics mentioned in this article
53 Years Of Zanjeer
Zanjeer Completes 53 Years
Bollywood
Pran
Raaj Kumar