52 साल पुरानी जितेंद्र की शादी की तस्वीर, सफेद कुर्ता और गले में वरमाला पहने खड़े थे जम्पिंग जैक, साथ खड़ी थीं शर्माई सकुचाई दुल्हनिया शोभा

जितेंद्र के लाडले बेटे तुषार कपूर ने उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर अपने पिता की शादी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जितेंद्र और शोभा कपूर की शादी तस्वीर वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद ही बेशकीमती खजाना बाहर आया है. दरअसल तुषार कपूर ने 52 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की. ये तस्वीर उस दिन की है जब जितेंद्र ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया, एक रिश्ते को नाम देने की ठानी और शोभा के साथ सात फेरे लिए. 31 अक्टूबर 1974 को जितेंद्र ने शोभा से शादी और इस शादी को आज 52 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने मम्मी पापा की शादी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं.

तुषार की शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों फूलों से सजे किसी कमरे या स्टेज पर नजर आ रहे हैं. दोनों के हाथ में एक एक कटोरी है. ना जाने ये एक दूसरे को कुछ खिलाने जा रहे थे या किसी रस्म के तहत इन्हें ये कटोरियां थमाई गई हों. खैर जो भी लेकिन दोनों का ये सादा अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. 

आज जहां बड़े बड़े डिजाइनर्स सेलेब्स के जोड़े बनाने की जिम्मेदारी संभालते दिखते हैं. वहीं उस दौर की खूबसूरती देखिए आप. दुल्हन बनी शोभा कपूर साड़ी और मिनिमम जूलरी पहने नजर आईं. माथे पर टीका सजा है, हाथों में चूड़ियां और हाथफूल, माथे पर छोटी छोटी बिंदियां जिनका ट्रेंड अब खत्म सा ही हो गया है. वही जितेंद्र सादे कुर्ते में ही दुल्हन को घर लाने पहुंच गए. ये तस्वीर सितारों की सादगी तो पेश करती ही है साथ ही साथ पुराने दौर में भी ले जाती है जब दिखावे को इतनी अहमियत नहीं दी जाती थी. तुषार ने पुरानी तस्वीर के साथ साथ एक नई तस्वीर भी शेयर की. तस्वीर में जितेंद्र और शोभा दोनों ही कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. तुषार की इस पोस्ट पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् का एक सीन तैयार करने में लग गए साढ़े छह साल, राम या सीता नहीं रावण के इस सीन पर लगी इतनी मेहनत

Featured Video Of The Day
वोट बचाओ Vs लोकतंत्र बचाओ : रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, BJP की देशभर में पदयात्रा
Topics mentioned in this article
Jeetendra
Shobha Kapoor
Hindi News
Entertainment News
Bollywood News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं