ऋषि कपूर-नीतू सिंह का 50 साल पुराना रोमांस, लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज ने बनाया था अमर

50 साल पहले आई फिल्म में एक ऐसा रोमांटिक गाना आया है जिसने प्यार करने वालों के दिल का हाल बयां किया है. इस गाने को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया, जिसे ऋषि कपूर और नीतू सिंह की केमिस्ट्री ने अमर गीत बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
50 साल पुराना ये रोमांटिक गाना, आज भी हर कपल का है फेवरेट
YouTube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में बनी कई फिल्मों में दिखाई गई प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं, जिसमें प्यार जताने के लिए बड़े-बड़े वादे नहीं किए गए. बस प्यार को जाहिर करने के लिए कुछ बोल ही काफी हुए, ऐसे बोल जो सिर्फ फिल्मों मे ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी लोग अपने प्यार के इजहार के लिए इन गानों का इस्तेमाल करते हैं. आज हम आपको 50 साल पुराने एक ऐसे ही रोमांटिक गाने के बारे में बताएंगे जो इतने समय बाद भी प्यार करने वालों के दिलों में एक खास जगह बनाए रखता है. कश्मीर की वादियों में शूट हुए इस गाने को खास बनाता है इसकी लोकेशन, धुन की मिठास और बोलों में मोहब्बत का एहसास, जिसे सुनते ही लोग प्यार की दुनिया में खोया हुआ महसूस करता है. तो चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में. 

50 साल पहले बना रोमांटिक कल्ट गाना 

हम बात कर रहे हैं साल 1976 में आई फिल्म कभी-कभी की, इस फिल्म का गाना जो सालों बाद भी प्यार करने वालों के दिलों की आवाज बना हुआ है. गाना है 'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती' इस गाने को ऋषि कपूर और नीतू सिंह पर फिल्माया गया था. कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच इस गाने को खास बनाया लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज ने. गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे और संगीत तैयार किया था खय्याम ने. गाने को बोल इस तरह हैं-

तेरे चेहरे सेतेरे चेहरे से नज़र नहीं हटतीनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखेंतुझे मिलके भीतुझे मिलके भी प्यास नहीं घटतीनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखें

पिघले बदन तेरी तपती निगाहों सेशोलों की आँच आए बर्फ़ीली राहों सेला ला ला ला ला ला लापिघले बदन तेरी तपती निगाहों सेशोलों की आँच आए बर्फ़ीली राहों सेलगे कदमों सेलगे कदमों से आग लिपटतीनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखेंतुझे मिलके भीतुझे मिलके भी प्यास नहीं घटतीनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखें

Advertisement

रंगों की बरखा है ख़ुश्बू का साथ हैकिसको पता है अब दिन है के रात हैला ला ला ला ला ला लारंगों की बरखा है ख़ुश्बू का साथ हैकिसको पता है अब दिन है के रात हैलगे दुनिया हीलगे दुनिया ही आज सिमटतीनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखेंतेरे चेहरे सेतेरे चेहरे से नज़र नहीं हटतीनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखें

यह भी पढ़ें | 65 साल पुराना गाना, सायरा बानो बनीं 'कश्मीर की कली' रूठे बाबू बने शम्मी कपूर, लता मंगेशकर की आवाज में अमर

Advertisement

पलकों पे फैला तेरी पलकों का साया हैचेहरे ने तेरे मेरा चेहरा छुपाया हैला ला ला ला ला ला लापलकों पे फैला तेरी पलकों का साया हैचेहरे ने तेरे मेरा चेहरा छुपाया हैतेरे जलवों कीतेरे जलवों की धुँध नहीं छटतीनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखेंतुझे मिलके भीतुझे मिलके भी प्यास नहीं घटतीनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखेंतेरे चेहरे सेतेरे चेहरे से नज़र नहीं हटतीनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखेंनज़ारे हम क्या देखें

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी ने जीता दिल

50 साल पुराना गाना 'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती' गाने में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी. ये दोनों उस दौर की पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती थी. गाने को खास बनाता है इसके बोल जो सीधे दिल तक पहुंच जाते हैं. इसके साथ ही इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे, और बाद में दोनों ने 1980 में शादी कर ली. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें कुल 10 गाने हैं. इन गानों को मुकेश, लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, किशोर कुमार, पामेला चोपड़ा और जगजीत कौर ने अपनी आवाज से सजाया था.

Photo Credit: Wikipedia

गाने के बोल और लोकेशन ने बनाया खास 

यश चोपड़ा के लिए इस फिल्म की शूटिंग बेहद खुशनुमा एक्सपीरियंस रहा. उन्होंने यहां तक कहा था कि इस फिल्म को बनाते समय माहौल ऐसा था जैसे हनीमून चल रहा हो. इस गाने की सबसे बड़ी ताकत इसके बोल और संगीत का तालमेल है. साहिर लुधियानवी ने मोहब्बत में डूबे इंसान की उस फीलिंग्स को शब्द दिए, जब उसे अपने प्यार के अलावा कुछ और दिखाई नहीं देता. वहीं, खय्याम की मधुर धुन ने इन शब्दों के असर को और बढ़ा दिया. किशोर कुमार की आवाज में रोमांस और लता मंगेशकर की गायकी की नजाकत इस गीत को खास बनाती है. इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई थी. शूटिंग के दौरान पूरी स्टारकास्ट एक परिवार की तरह साथ रहती थी और फिल्म के काम में एक-दूसरे की मदद करती थी. एक्टर्स अपने परिवार के लोगों को भी कश्मीर लेकर आए थे. खास बात यह है कि उनके परिवार के कुछ सदस्यों को फिल्म के शादी वाले सीन्स में एक्स्ट्रा कलाकारों के तौर पर भी शामिल किया गया था.

फिल्म कभी-कभी की कहानी

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कभी कभी' 27 फरवरी 1976 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और राखी की अधूरी प्रेम कहानी को दिखाया गया है. इसके साथ ही फिल्म में शशि कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी प्यार, रिश्तों और बदलते वक्त के इर्द-गिर्द घूमती है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
उत्सव के बीच अचानक कैसे आई 'मौत' महिला ने खोला कोलकाता पंडाल में 'भगदड़' का राज!
Topics mentioned in this article
Kabhi Kabhi Song
Tere Chehre Se Nazar Nahin
Rishi Neetu Songs
Ndtv Hindi
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं