अंकिता लोखंडे ने ठुकराईं थीं बॉलीवुड की ये 5 बड़ी फिल्में, शाहरुख, सलमान, रणवीर को किया रिजेक्ट

अंकिता लोखंडे ने करियर के शुरुआती दौर में ‘बदलापुर’, ‘सुल्तान’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘राम-लीला’ जैसी कई बड़ी फिल्मों को ठुकरा दिया था. आखिर क्या थी इसकी वजह, जानिए पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को रिजेक्ट किया था

अंकिता लोखंडे भारतीय टेलीविजन की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं. अंकिता ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाई, इसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखना पड़ा. अंकिता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है. लेकिन शुरुआती दौर में उन्होंने कई अच्छी फिल्में ठुकरा दी थीं. उनके करियर का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते. जब बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी फिल्में बन रही थीं, तब अंकिता को उनमें से कई फिल्मों में रोल ऑफर हुए थे, लेकिन उन्होंने हर एक के लिए मना कर दिया. इन फिल्मों को रिजेक्ट करने की वजह से भी काफी चौंकाने वाली है. जिसके लिए अंकिता ने इन फिल्मों को छोड़ा आखिरकार वो उन्हें कभी नसीब नहीं हुआ.

2015 की थ्रिलर फिल्म 'बदलापुर' को अंकिता लोखंडे ने रिजेक्ट कर दिया था. इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था और इसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म कमर्शियली काफी सफल रही. 29 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले इसने बॉक्स ऑफिस पर 67.37 करोड़ रुपये कमाए और इसकी IMDb रेटिंग 7.4 है. वरुण धवन ने हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स' पर बताया कि उन्होंने अंकिता को रोल के बारे में बताने के लिए खुद फोन किया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.

अंकिता लोखंडे ने 'बदलापुर' क्यों ठुकराई?

अंकिता लोखंडे ने इस फिल्म को ठुकराने की वजह खुलकर बताई है. उस समय वह पूरी तरह से अपनी पर्सनल लाइफ और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते पर ध्यान दे रही थीं. उन्होंने कहा कि उस समय वह जो काम कर रही थीं, उसके प्रति पूरी तरह समर्पित थीं और इसीलिए उन्होंने मना कर दिया.

अंकिता लोखंडे ने और कौन-कौन सी बड़ी फिल्में ठुकराईं?

इस दौरान अंकिता ने सिर्फ 'बदलापुर' ही नहीं, बल्कि कई बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़े. उन्होंने शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर', सलमान खान की 'सुल्तान' और संजय लीला भंसाली की मशहूर फिल्मों 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम-लीला' में भी रोल ठुकरा दिए. इन सभी फिल्मों को ठुकराने की वजह एक ही थी.

Advertisement

कहां देख सकते हैं 'बदलापुर'?

बदलापुर, श्रीराम राघवन की डायरेक्ट की हुई एक डार्क रिवेंज थ्रिलर फिल्म है, जो 20 फरवरी 2015 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी और यामी गौतम हैं. कहानी एक ऐसे आदमी की है जिसकी जिंदगी एक दुखद घटना के बाद बदल जाती है और वह बदले की राह पर निकल पड़ता है. फिल्म को इसकी कहानी, एक्टिंग और जबरदस्त सस्पेंस के लिए तारीफ मिली. यह फिल्म अभी ZEE5 पर देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद भी नहीं उतरा इस गाने का खुमार, ट्रेनों में आज भी गूंजती है इसकी धुन, अलका याज्ञनिक की आवाज ने रचा था जादू

Advertisement

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में डूब गईं सड़कें! भयंकर लैंडस्लाइड, थमी ट्रेनों की आवाजाही!
Topics mentioned in this article
Ankita Lokhande
TV
Entertainment