48 साल पुरानी इस फिल्म के गाने आज भी है ऑल-टाइम हिट, किशोर-लता की सुरीली आवाज से बनाया परिवार की खट्टी-मीठी नोकझोंक को सदाबहार

1981 की क्लासिक फिल्म खट्टा मीठा के सदाबहार गानों थोड़ा है थोड़े की जरूरत जैसे सुपरहिट गीतों को राजेश रोशन के संगीत, किशोर-लता के सुरीली आवाजों ने परिवार की नोक झोक को ओल टाइम हिट बना दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
48 साल पुरानी फिल्म के सारे गाने, मिड्ल क्लास की लाइफ की हैं झांकी
IMDB

90s का बॉलीवुड आज से थोड़ा अलग है. उस समय की फिल्मों में परिवार, रिश्ते और आपसी मेलजोल को ज्यादा दिखाया जाता था. उन पर बनी फिल्में बेहतरीन होने के साथ-साथ उनके गाने ऑल टाइम हिट रहते है, जिन्हें कभी भी कहीं भी सुना जाता है. और सुनते ही दिल को सकून मिलता है. ऐसी ही एक मूवी थी साल 1981 में रिलीज हुई बासु चटर्जी की 'खट्टा मीठा, जिसके गाने थोड़ा है थोड़े की, फ्रेनी ओ फ्रेनी, मम्मी ओ मम्मी जैसे गाने सदाबाहर होने के साथ साथ हर ऑकेजन पर बजते हुए चेहरे पर हंसी बिखेरने के साथ साथ दिल को गुदागुदा से जाते है.

पारिवारिक और हल्की-फुल्की गानों से सजी है फिल्म खट्टा मीठा

फिल्म 'खट्टा मीठा' ना सिर्फ अपनी पारिवारिक और हल्की-फुल्की कहानी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि इसका म्यूजिक भी हिंदी सिनेमा में परिवारिक रिश्तों की पहचान के लिए रूप में बेहतरीन फिल्म है. संगीतकार राजेश रोशन ने इस फिल्म में ऐसा मधुर और सदाबहार संगीत दिया जो आज भी दर्शको के दिलों को छू लेता है. गुलजार और अमित खन्ना के जरिए लिखे गए इसके गानों के बोलों में  जो ताजगी और पारिवारिक रिश्तों की मिठास सुनने को मिलती है उससे दिल और माहौल दोनों खुशनुमा बन जता है.

यहां देखे खट्टा मीठा मूवी के गाने

Featured Video Of The Day
Saharanpur Mosque Demolition: मस्जिद ढहाने के बाद सियासत का पारा हाई!
Topics mentioned in this article
Khatta Meetha
Ashok Kumar
Rakesh Roshan
Bollywood News
Old Movie Songs