47 साल पुराना मोहम्मद रफी का ये विदाई गीत, आज भी नम कर देता है आंखें, शादी-ब्याह में बजाने से कतराते हैं लोग

47 साल पुराना ये गाना साल 1979 में फिल्म जानी दुश्मन में आया था. इस फिल्म में ये गीत शादी के बाद विदाई की रस्म में बजता है लेकिन इस गाने के बीच ऐसा खौफ पैदा होता कि लाल जोड़ा सबको मौत के रास्ते की तरह दिखता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

खुशी के गाने, गम के गाने, प्यार के गाने, रिश्तों के गाने हिंदी सिनेमा में हर भाव पर गाने बने. इन्हें लोग खूब सुनते भी हैं और अलग अलग मौकों पर ये फिल्मी गाने बजाए भी जाते हैं. लेकिन एक ऐसा गाना है जो बना तो शादी के माहौल पर था. इसे फिल्म में विदाई के पल पर फिल्माया गया लेकिन हमें पूरा यकीन है कि आपने किसी शादी या जश्न के माहौल में ये गाना नहीं सुना होगा. हम जिन गाने की बात कर रहे हैं वह साल 1979 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म जानी दुश्मन का गाना है.

ये गाना है "चलो रे डोली उठाओ कहार, पिया मिलन की रुत आई". यह सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि भारत की शादियों की परंपरा के इमोशन और दर्द को बखूबी पेश करता है. मोहम्मद रफी की दर्द भरी आवाज में ये गाना आज दशकों बाद भी लोग सुनते हैं और पसंद करते हैं लेकिन फिर भी इसे शादियों में नहीं बजाया जाता. इस गीत के बोल वर्मा मलिक ने लिखे थे और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने इसे यूं संगीत से सजाया कि ये अमर हो गया. 

राजकुमार कोहली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ये गाना कई जगह इस्तेमाल हुआ है. खासकर दुल्हन की बिदाई और शादी बारात के सीन में. इसमें जितेंद्र, नीतू सिंह, सुनील दत्त, रीना रॉय, रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई कलाकार नजर आए थे. बिदाई के भावुक पलों में दुल्हन को डोली में बैठाकर ले जाते हुए सीन दिल चीर देता है. उस पर एक खौफ है कि कहीं दुल्हन गायब ना हो जाए. यही वजह है कि ये गाना हिट होकर भी कभी शादी ब्याह जैसे जश्न का हिस्सा नहीं बन पाया.

बता दें कि जानी दुश्मन एक हॉरर-सस्पेंस फिल्म है. कहानी ठाकुर ज्वाला प्रसाद (रजा मुराद) की शादी की रात से शुरू होती है. उनकी पत्नी उन्हें धोखा देती है और जहर देकर मार डालती है. ज्वाला प्रसाद की आत्मा बदला लेने के लिए वापस आती है. वह लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में सजी नई-नवेली दुल्हनों को उठा कर ले जाता और उन्हें मार डलता था. आत्मा किसी भी इंसान में घुस सकती थी इसलिए शक कई लोगों पर था. कहानी सस्पेंस, एक्शन और हॉरर का मिक्स है जिसमें गांव के लोग इस राक्षसी ताकत से लड़ते हैं.

Advertisement

जानी दुश्मन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म करीब 1.3 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. उस समय यह मल्टी-स्टारर होने के बावजूद कम बजट की फिल्म मानी जाती थी. रिलीज होने पर यह सुपर हिट साबित हुई और लगभग 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह 1979 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही और ब्लॉकबस्टर रही. फिल्म अपने गानों खासकर रफी साहब के इस विदाई गीत ने फिल्म की पॉपुलैरिटी बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: 45 साल पुराना क्लासिक भोजपुरी गाना, आशा भोसले ने गाया था "दुल्हनिया बनादे बलमु", दिलाता है सुनहरे दौर की याद

Advertisement
Featured Video Of The Day
राहुल गांधी से पाकिस्तानी स्टूडेंट ने US में पूछा- "क्या कभी भारत-पाक करेंगे बात?"
Topics mentioned in this article
Sunil Dutt
Jaani Dushman 1979
Hindi News
Bollywood News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं