47 साल पुराना मिथुन चक्रवर्ती का वो सुपरहिट गाना, इमरान हाशमी की फिल्म में फिर बजा डंका, लौटा तो गूंज उठी बप्पी दा की आवाज

इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. इस गाने में 47 साल पुराने मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘सुरक्षा’ के लोकप्रिय गीत ‘मौसम है गाने का’ को नए अंदाज में रीक्रिएट किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
47 साल पहले मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया ये गाना बना था सुपरहिट

फिल्मों में पुराने सुपरहिट गानों को नए अंदाज में पेश करने का चलन एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर' में भी पुराने दौर के कई लोकप्रिय गानों को नए तरीके से इस्तेमाल किया गया था. अब इसी कड़ी में अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9' का नाम भी जुड़ गया है. इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है, जो अपने पुराने कनेक्शन की वजह से खास चर्चा बटोर रहा है. दरअसल, इस गाने के जरिए 47 साल पुराने एक ऐसे गीत को दोबारा पर्दे पर लाया गया है, जिसे कभी दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी की जोड़ी ने यादगार बना दिया था.

इमरान हाशमी की फिल्म में लौटा मिथुन दा का पुराना गाना

इमरान हाशमी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म ‘गनमास्टर जी9' का टाइटल ट्रैक साझा किया है. गाने के सामने आते ही पुराने संगीत के शौकीनों का ध्यान इसके ओरिजिनल वर्जन पर गया. इसकी वजह है गाने की शुरुआत में दिया गया मिथुन चक्रवर्ती और बप्पी लहरी का क्रेडिट. फिल्म का यह नया गीत साल 1979 में रिलीज हुई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘सुरक्षा' के मशहूर गाने ‘मौसम है गाने का' का रीक्रिएटेड वर्जन है.

करीब 47 साल पहले बप्पी लहरी ने अपनी आवाज और संगीत से इस गाने को तैयार किया था. उस दौर में यह गीत काफी लोकप्रिय हुआ था. अब इतने लंबे अरसे बाद इसे इमरान हाशमी की फिल्म के लिए नए म्यूजिक और अंदाज में पेश किया गया है. इसके नए वर्जन को संगीतकार विक्रम मोंट्रोज ने तैयार किया है. ऐसे में पुराने गाने की यादों के साथ इसमें नया म्यूजिकल फ्लेवर भी सुनने को मिल रहा है.

कब रिलीज होगी गनमास्टर जी9?

‘गनमास्टर जी9' को लेकर इमरान हाशमी के फैंस के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है. फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म के कई गाने अब तक रिलीज किए जा चुके हैं और दर्शकों के बीच इन्हें लेकर चर्चा हो रही है. खासतौर पर टाइटल ट्रैक ने पुराने दौर के संगीत को फिर से याद करने का मौका दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: स्कूल में माधुरी दीक्षित को पड़ी थी बेंत से मार, इस सब्जेक्ट की क्लास के नाम से भी लगता था डर

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ‘गनमास्टर जी9' 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि मिथुन चक्रवर्ती और बप्पी लहरी के इस सदाबहार गाने का नया रूप दर्शकों को कितना पसंद आता है और क्या इमरान हाशमी की फिल्म का यह रीक्रिएटेड ट्रैक भी पुराने गाने की तरह लोगों की जुबान पर चढ़ पाता है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
दुनिया में मुसलमान ज्यादा होंगे या ईसाई? तारीख भी तय!
Topics mentioned in this article
Mithun Chakraborty
Emraan Hashmi
Gunmaaster G9
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं