4600 करोड़ की एक्शन मूवी के मेकर्स का तोहफा! भारतीय फैन्स सबसे पहले देख सकेंगे एक खतरनाक विलेन से 23 सुपरहीरो की भिड़ंत

4600 करोड़ की फिल्म 'अवेंजर्स डूम्सडे' के मेकर्स ने इंडियन ऑडियंस को बड़ा गिफ्ट दिया है. अब एक खतरनाक विलेन से 23 सुपरहीरो की भिड़ंत को सबसे पहले पहले भारतीय फैन्स देख सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अवेंजर्स डूम्सडे की भारत में रिलीज डेट
Instagram

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवेंजर्स डूम्सडे' को लेकर भारतीय दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म भारत में 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस तरह भारतीय दर्शक फिल्म को इसकी ग्लोबल रिलीज से एक दिन पहले देख सकेंगे. अवेंजर्स डूम्सडे भारत के सिनेमाघरों में 17 दिसंबर को दस्तक दे सकती है. वैसे भी हॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो दुनियाभर से पहले भारत में रिलीज हुई हैं. इसकी एक मिसाल स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे है जो भारत में 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी. जबकि अमेरिका में ये 31 जुलाई को रिलीज हुई. वैसे भी मार्वल की फिल्मों की भारत में जबरदस्त लोकप्रियता है. ऐसे में एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता होना लाजिमी है.

अवेंजर्स डूम्सडे में आएगा डॉक्टर डूम

अवेंजर्स डूम्सडे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली बड़ी सुपरहीरो फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म की यूएसपी डॉक्टर डूम का किरदार है, जो मार्वल की कॉमिक्स में बेहद शक्तिशाली और खतरनाक खलनायकों में गिना जाता है. फिल्म में यह किरदार कहानी के लिए कितनी बड़ी चुनौती बनेगा और 23 से ज्यादा सुपरहीरो की नींद कैसे हराम करेगा, ये देखना दिलचस्प होगा. 

अवेंजर्स डूम्सडे बजट और कलेक्शन

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की टिकट प्री-सेल विश्व स्तर पर 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है. दिलचस्प यह है कि यह आंकड़ा सिर्फ एडवांस बुकिंग का है. फिल्म 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होनी है, यानी अभी दो महीने से कुछ ज्यादा वक्त बाकी है. अगर इसके बजट की बात करें तो यह लगभग 4600 करोड़ रुपये बहताया जा रहा है. इस तरह ये एक बिग बजट फिल्म है और इसको लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

Advertisement

अवेंजर्स डूम्सडे की कास्ट और कहानी

अवेंजर्स डूम्सडे का निर्देशन एंथनी और जो रूसो का है. कहानी तीन अलग-अलग यूनिवर्स के हीरो को एक खतरनाक टकराव की ओर ले जाती है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम बने हैं. क्रिस इवांस स्टीव रॉजर्स, क्रिस हेम्सवर्थ थॉर और पैट्रिक स्टीवर्ट प्रोफेसर एक्स बने हैं. पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन और एबन मॉस-बैकरैक फैंटास्टिक फोर से हैं. फ्लोरेंस पू, एंथनी मैकी, सेबेस्टियन स्टेन, पॉल रुड, लेटिशिया राइट, टॉम हिडल्स्टन, इयान मैककेलन और चैनिंग टैटम भी कास्ट में हैं. फिल्म की अगली कड़ी 'अवेंजर्स सीक्रेट वार्स' 17 दिसंबर को भारत और 18 दिसंबर 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
शूटर्स की गिरफ्तारी का नया वीडियो आया सामने!
Topics mentioned in this article
Avengers Doomsday
Hollywood
Hindi News
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं