46 साल पुराना वो गाना जिसमें गूंजे ट्रक, जीटी रोड, पंजाब के शहरों के नाम, दारा सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सॉन्ग आज भी एवरग्रीन

46 साल पहले आई एक पंजाबी फिल्म का ट्रक, जीटी रोड और पंजाब के शहरों से जुड़ा गाना आज भी लोगों के बीच खूब पसंद किया जाता है. धर्मेंद्र के भाई वीरेंद्र की ये फिल्म उस दौर में सिनेमाघरों में बड़ी हिट साबित हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
46 साल पुराना ट्रकों वाला सुपरहिट गाना, जिसमें जीटी रोड से पंजाब के शहर तक सब शामिल
youtube
नई दिल्ली:

पुराने गानों की बात ही कुछ और होती है. कई गाने ऐसे हैं जो सालों बाद भी सुनते ही पुराने दिनों की याद दिला देते हैं. साल 1980 में आई पंजाबी फिल्म लंबरदारनी भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है, जिसने रिलीज के वक्त सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई थी. फिल्म में पंजाबी सिनेमा और हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार दारा सिंह और वीरेंद्र नजर आए थे, जिन्हें धर्मेंद्र के भाई के तौर पर भी जाना जाता है. इस फिल्म का एक गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है, क्योंकि इसमें ट्रक, जीटी रोड और पंजाब के कई शहरों का ऐसा रंग दिखता है जो इसे बाकी गानों से अलग बना देता है.

यही है वो एवरग्रीन गाना

इस फिल्म का सबसे मशहूर गाना 'यारां दा ट्रक बलिए' है. इसे कुलदीप मानक ने अपनी दमदार आवाज में गाया था. गाने में ट्रक ड्राइवर की जिंदगी, लंबे सफर और जीटी रोड की रौनक को बड़े मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. इसमें पंजाब के कई शहरों का जिक्र भी आता है, इसलिए लोग इसे आज भी बड़े शौक से सुनते हैं.

ये भी पढ़ें- मेहंदी का वो गाना, 25 साल से है शादियों की शान, अल्का याग्निक की आवाज और करिश्मा कपूर की खूबसूरती ने बनाया खास

Advertisement

क्यों बना लोगों का फेवरेट

उस दौर में ज्यादातर गाने प्यार और जुदाई पर बनते थे, लेकिन ये गाना कुछ अलग था. इसमें सड़क का सफर, ट्रक की रफ्तार और देसी अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. फिल्म रिलीज होने के बाद ये गाना कैसेट, रेडियो और बाद में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी खूब सुना गया. यही वजह है कि 46 साल बाद भी इसकी पहचान बरकरार है.

धर्मेंद्र के भाई वीरेंद्र की हिट फिल्म

1980 का दौर धर्मेंद्र के कजिन ब्रदर वीरेंद्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है. उनकी कई फिल्में लोगों को पसंद आ रही थीं और लंबरदारनी भी उन्हीं में से एक थी. फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों ने भी दर्शकों को बांधे रखा और यही वजह है कि आज भी इसका नाम पुराने पंजाबी सिनेमा की यादगार फिल्मों में लिया जाता है.

Advertisement

46 साल बाद भी बरकरार है जादू

आज भले ही संगीत का अंदाज बदल गया हो, लेकिन इस गाने की चमक कम नहीं हुई. यूट्यूब और दूसरे म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर आज भी लोग इसे सुनते हैं. ट्रक, जीटी रोड और पंजाब की मिट्टी की खुशबू वाला ये गाना आज भी पुराने पंजाबी गानों के सबसे एवरग्रीन गानों में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी देखने से पहले प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर के इस सीजन के देखने होंगे 6 एपिसोड

Featured Video Of The Day
NDTV ग्राउंड रिपोर्ट: नेपाल में अब फंसे लोगों को बचाने की जंग, सेना ने संभाला मोर्चा
Topics mentioned in this article
Lumberdarini 1980
Yaaran Da Truck Baliye
Dara Singh
Bollywood