45 साल पहले का सुपरहिट गाना, जिसको सुनते ही आंखों में आ जाते है आंसू, अमिताभ बच्चन ने जीता था दिल, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया सदाबहार

बॉलीवुड में हर इमोशन के लिए गानों की लंबी लिस्ट मिल जाएगी. आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे जिसे किशोर कुमार ने ऐसा गाया कि 49 साल बाद भी दोस्ती की मिसाल बना हुआ है ये गाना.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
45 साल बाद भी दोस्ती के नाम पर याद किया जाता है ये गाना
नई दिल्ली:

2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. अब दोस्ती की बात हो तो गानों को कैसे भूल सकते हैं. आज हम दोस्ती के एक ऐसे ही गाने के बारे में बात करेंगे जो आज से 45 सालों बाद भी दोस्ती की मिसाल पेश करता है. अगर आप भी फ्रेंडशिप वाले दिन अपने किसी दोस्त को बताना चाहते हैं कि उसकी आपकी जिंदगी में क्या अहमियत है तो ये गाना आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. 

कौन सा है दोस्ती का गाना 

हम बात कर रहे हैं साल 1981 में आई फिल्म 'याराना' का सदाबहार गाना 'तेरे जैसा यार कहां'. इस गाने के ना जाने कितने वर्जन आ गए हैं. लेकिन आज भी ये गाना लोगों की जुंबा पर बना हुआ था. इस गाने के बोल अंजान ने लिखे थे, राजेश रोशन के गाने को संगीत दिया और किशोर कुमार ने अपनी जादुई आवाज से इस गाने में जान डाल दी. अमिताभ बच्चन के साथ नीतू सिंह इस गाने में नजर आ रही हैं. 

फिल्म की कहानी 

फिल्म 'याराना' की कहानी की बात करें तो इसमें दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. जिसमें दोनों दोस्त एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं. लेकिन जब वो दोबारा मिलते हैं तो उनकी दोस्ती उतनी ही गहरी होती है, जितनी बचपन में थी. फिल्म में किशन का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया है. वहीं उनके दोस्त बिशन का किरदार अमजद खान ने निभाया है. किशन को सफल बनाने से लेकर के अपने दोस्त का मुश्किलों में साथ देने तक की दोस्ती को इस फिल्म में दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें: शोले की धन्नो को जाएंगे भूल, जब सुनेंगे 49 साल पुराना ये गाना, फिल्म नहीं कर पाई कमाल, लेकिन आरडी बर्मन की आवाज ने बनाया सदाबहार

Advertisement

फिल्म के दूसरे गाने भी हुए थे लोकप्रिय

फिल्म याराना ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था. इस फिल्म के दूसरे गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे. 

  • छूकर मेरे मन को - किशोर कमुार
  • सारा जमाना हसीनों का - किशोर कुमार
  • भोले और भोले - किशोर कुमार
  • तू रूठा दिल टूटा - किशोर कुमार
  • बिशन चाचा कुछ गाओ - मोहम्मद रफी

Featured Video Of The Day
CWG में भारत का दबदबा! 8वें दिन अपने नाम किये 2 गोल्ड
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Friendship Day Songs
Amitabh Bachchan Movie
Yaarana 1981