अमिताभ बच्चन-नीतू सिंह का 45 साल पुराना रोमांटिक गाना, रविंद्र संगीत से प्रेरित, यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज, किशोर कुमार की आवाज में कल्ट

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ नीतू सिंह और अमजद खान लीड रोल में थे. फिल्म का गाना "छूकर मेरे मन को" की धुन और शुरुआती बोलों को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के क्लासिक 'रवींद्र संगीत' से लिया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रविंद्र संगीत से इंस्पायर्ड अमिताभ का गाना
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह यूं ही नहीं कहते, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी कमाल की फिल्में दी हैं जो आज भी यादगार हैं. उनकी फिल्में और गाने दोनों ही दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ चुके हैं कि उसकी जगह शायद कोई और न ले सके. आज हम बात कर रहे हैं 45 साल पहले आई फिल्म याराना की. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ नीतू सिंह और अमजद खान लीड रोल में थे. कहानी दो दोस्तों की थी, जो इतनी खूबसूरती से पेश की गई कि दर्शकों को अपनी सी लगी. इस फिल्म का एक गाना रवींद्र संगीत से प्रेरित था, जो सुपर-डुपर हिट रहा.

फिल्म याराना 1981 में रिलीज हुई थी और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने अपनी लागत का तीन गुना से अधिक की कमाई की थी. याराना को 2.15 करोड़ में बनाया गया था जबकि इसने दुनिया भर में 7 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर एच ए नाडियाडवाला थे. फिल्म का म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया था.

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

कौन सा है वो गाना?

फिल्म के गाने "छूकर मेरे मन को" की मुख्य धुन और शुरुआती बोलों को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के क्लासिक 'रवींद्र संगीत' से लिया गया था. याराना का "छूकर मेरे मन को" सॉन्ग रवींद्रनाथ टैगोर के लिखे गीत "तोमार होलो शुरू अमार होलो सारा" से काफी मिलता-जुलता है. "छूकर मेरे मन को, किया तूने क्या इशारा" लाइन का खास म्यूजिकल फ्लो टैगोर के सदाबहार बंगाली गीत की लय से मेल बिल्कुल खाता है.राजेश रोशन ने इन क्लासिक लोक-धुनों को कमर्शियल हिंदी फिल्मों के अंदाज में ढाला और किशोर कुमार की सुरीली आवाज के साथ पेश किया. किशोर कुमार ने अपने आवाज का ऐसा जादू चलाया कि लोग इस गाने को कभी भुला नहीं पाए.

Advertisement

ये Video भी देखें: एक्ट्रेस सोनी राजदान ने बताया, कौन है उनका पसंदीदा एक्टर रणवीर या आलिया? जानें

Topics mentioned in this article
Chhukar Mere Mann Ko
Rabindra Sangeet
Rabindra Sangeet Artist
 Amitabh Bachchan
 Amitabh Bachchan Hit Films