45 साल पुराना सुपरहिट गाना, लता मंगेशकर और किशोर कुमार के बेटे की आवाज, मिथुन-दीप्ति नवल का रोमांस याद दिलाता है 80 के दशक का वो दौर

आज हम आपको साल 1981 में आई फिल्म हम पांच के एक हिट गाने के बारे में बताते हैं. भोजपुरी भाषा के रंग में रंगे इस गीत में मिथुन चक्रवर्ती और दीप्ति नवल की केमिस्ट्री ने फैन्स का खूब दिल जीता था. किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार और लता मंगेशकर की आवाज ने इसे सदाबहार बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिथुन चक्रवर्ती और दीप्ति नवल की सादगी से खास बना 'का जानूं मैं सजनिया'
Social Media
नई दिल्ली:

जब भी देसी रंग में रंगे गीतों की बात आई तो हिंदी फिल्म मेकर्स ने राजस्थानी, पंजाबी और भोजपुरी भाषा के गीतों के साथ एक्सपेरिमेंट किया. इस तरह के गीत अलग अलग समय में आए और लोगों ने इन्हें काफी पसंद भी किया. चाहे श्रीदेवी की फिल्म लम्हे के राजस्थानी टच वाले गाने या नदिया के पार के भोजपुरी रंग वाले गीत. आज हम आपको 80 के दशक के इसी तरह के एक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं. इस गीत में मिथुन चक्रवर्ती और दीप्ति नवल साथ नजर आए थे. 

1981 में आई फिल्म हम पांच में था भोजपुरी भाषा में लिपटा ये गीत

हम जिस भोजपुरी लहजे वाले गीत की बात कर रहे हैं वह साल 1981 में आई फिल्म हम पांच में आया था. इस गीत का नाम था 'का जानू मैं सजनिया' इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने अपने खास म्यूजिकल अंदाज से इस पर चार चांद लगा दिए. बात करें इस गीत को गाकर अपनी आवाज से सदाबहार बनाने की तो वो कलाकार थे किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार और स्वर कोकिला लता मंगेशकर. ये खूबसूरत रोमांटिक गाना गोल्डन एरा की यादों में ले जाने का एक खूबसूरत जरिया है. 'का जानूं मैं सजनिया' को मिथुन चक्रवर्ती और दीप्ति नवल पर फिल्माया गया था. इस गाने मिथुन के चेहरे की मासूमियत और दीप्ति नवल की सादगी दिल जीतती है. इनके बीच की प्यारी रोमांटिक केमिस्ट्री इस गाने को और खास बना देती है.

का जानूं मैं सजनिया
चमकेगी कब चंदनिया
घर में गरीब के

उठाई ले घुंघटा - 2
चांद देख ले

काश मेरे पास होती धरती
फिर मैं तुझे प्यार नहीं करती
धरती पे पैदा होता सोना
बिकता नहीं दिल का ये खिलौना
ये मु्फ्त का है सौदा
पैसे से नहीं होता
होता है प्यार से
मिलाई ले नैनवा - 2
प्यार तोल ले
उठाई ले घुंघटा ...

तोड़ के दीवार हम मिलेंगे
प्यार के ये फूल कब खिलेंगे
मैं हूं यहां तू है कहां खोया
मैं कई रातों से नहीं सोया
हंसता है ये जमाना
मैं हो गया दीवाना
कहते हैं लोग ये
बुलाई ले वैद को - 2
रोग पूछ ले
उठाई ले घुंघटा ...

Advertisement

दूं मैं तुझे बोल निशानी
तेरा प्यार मेरी जिंदगानी
जो भी तुझे चाहिए बता दे
बैंया के हार पहना दे
क्यों दूर खड़ा ऐसे
कट के पड़ी हो जैसे
डोरी पतंग से
उड़ाई ले पतंग को - 2
डोर जोड़ ले
उठाई ले घुंघटा ...

हम पांच बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हम पांच' 1981 की एक हिंदी एक्शन फिल्म है. इसे बापू ने डायरेक्ट किया है और बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल थे जिनमें संजीव कुमार, शबाना आजमी, मिथुन चक्रवर्ती, दीप्ति नवल, नसीरुद्दीन शाह, राज बब्बर, उदय चंद्र, गुलशन ग्रोवर और अमरीश पुरी शामिल हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई और 1981 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं हिंदी फिल्म रही. फिल्म का बजट करीब 1.05 करोड़ था वहीं फिल्म की कमाई करीब 1.90 करोड़ रही थी.

यह भी पढ़ें: शारदा सिन्हा का 37 साल पुराना गीत आज भी कर देता है भावुक, बेटियों की विदाई का दर्द छू जाएगा दिल

Advertisement
Featured Video Of The Day
योगी की 'पाती' के 50 सप्ताह: UP को परिवार मानकर संवाद की अनोखी मिसाल
Topics mentioned in this article
Lata Mangeshkar
Amit Kumar
Hindi Songs
Mithun Chakraborty
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं