श्रीदेवी का 37 साल पुराना गाना, जिसके बिना अधूरी लगती है शादी, लता मंगेशकर की आवाज आज भी मचाती है धूम

श्रीदेवी की फिल्म 'चांदनी' का गाना 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' 37 साल बाद भी शादी-ब्याह की रौनक बना हुआ है. लता मंगेशकर की आवाज, श्रीदेवी का खूबसूरत अंदाज और गाने की धुन ने इसे सदाबहार बना दिया।.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
37 साल पुराना श्रीदेवी का यह गाना आज भी है शादी में महिलाओं की पहली पसंद, खूब करती हैं डांस
youtube

शादी हो या घर में कोई खास जश्न, डीजे पर जैसे ही 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' बजता है, माहौल अपने आप रंगीन हो जाता है. महिलाएं इस गाने पर डांस करने लगती हैं और श्रीदेवी का दिलकश अंदाज पुराने दिनों की याद दिला देता है. साल 1989 में आई फिल्म 'चांदनी' का यह गीत करीब चार दशक बाद भी अपनी खास पहचान बनाए हुए है. लता मंगेशकर की आवाज, आनंद बख्शी के बोल और शिव-हरि का संगीत इस गाने को यादगार बनाते हैं. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म में श्रीदेवी ने चांदनी का किरदार निभाया था. उनके साथ वहीदा रहमान, सुषमा सेठ और अनपम खेर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे.

लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया यादगार

‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज दी थी. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि संगीत शिव-हरि की जोड़ी ने तैयार किया था. गाने में चूड़ियों की खनक, प्यार भरी नोकझोंक और शादी की खुशियों वाला माहौल है. यही वजह है कि यह गीत कई पीढ़ियों की पसंद बना हुआ है. गाने में श्रीदेवी का रंगीन अंदाज, उनकी अदाएं और खूबसूरत पारंपरिक कपड़े भी लोगों को खूब पसंद आए. स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी गाने को और खास बना देती है. आज भी जब यह गीत बजता है, तो पुराने दौर की यादें ताजा हो जाती हैं.

क्या थी ‘चांदनी' की कहानी?

फिल्म की कहानी चांदनी और रोहित की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. रोहित का किरदार ऋषि कपूर ने निभाया था. एक हादसे के बाद दोनों की जिंदगी बदल जाती है और चांदनी की मुलाकात ललित से होती है, जिसका किरदार विनोद खन्ना ने निभाया था. इसके बाद कहानी प्यार, बिछड़ने और जिंदगी में आगे बढ़ने के फैसलों के बीच आगे बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे की ‘रोजा' का आया ट्रेलर, नवजात के साथ घर से निकाली मां का दिखा संघर्ष, फैंस बोले- दमदार होगी ये भोजपुरी फिल्म

Advertisement

फिल्म की खूबसूरत कहानी और संगीत ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. ‘चांदनी' की सफलता में इसके गानों का बड़ा योगदान रहा. ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' भी ऐसा ही गीत है, जो फिल्म से निकलकर लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया.
 

Featured Video Of The Day
US-Iran Tension | Trump ने फिर Iran को दी हमले की चेतावनी!
Topics mentioned in this article
Sridevi
Chandni 1989
Entertainment
Bollywood
Hindi Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं