37 साल पुराना गानास मीनाक्षी शेषाद्री का बंजारन लुक हुआ सुपरहटि, चीर देता है यह विरह गीत, साधना सरगम की आवाज में सदाबहार

37 साल पुराना गाना जो मीनाक्षी शेषाद्री और नितीश भारद्वाज के लीड रोल वाली की एक फिल्म में आया था. साधना सरगम की आवाज में इस दर्द भरे गाने ने नागिन के प्यार के दर्द को यूं बयां किया ये गाना कल्ट बन गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
37 साल पुराना वो गाना जिसमें मीनाक्षी शेषाद्री के साथ नजर आए थे नितीश भरद्वाज
Social Media
नई दिल्ली:

नाग नागिन की कहानियां भारतीय दर्शकों को खासी पसंद आती हैं. नाग-नागिन की लव स्टोरी, नागिन का बदला, रूप बदलती नागिन ये फिल्म मेकर्स और टीवी प्रोड्यूसर्स के फेवरेट टॉपिक हैं. यही वजह है कि इन पर कई फिल्में बनीं जो कि सपर हिट रहीं और टीवी शो भी बना तो ऐसा पॉपुलर हुआ कि कलर्स चैनल पर अबतक इसके 7 सीजन आ चुके हैं. आज हम आपको इसी स्टोरी लाइन पर बनी फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' के हिट टाइटल ट्रैक के बारे में बताने वाले हैं.

1989 में रिलीज हुई थी नाचे नागिन गली गली

नाचे नागिन गल गली साल 1989 में यानी कि करीब 37 साल पहले रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री और नितीश भारद्वाज लीड रोल में थे. इस फिल्म का टाइटल ट्रैक 'नाचे नागिन गली गली' खासा हिट रहा था. साधना सरगम की आवाज में ये गाना उस वक्त खूब पसंद किया गया और आज भी इसका टाइटल लोगों की जुबान पर है. 'नाचे नागिन गली गली' में एक नागिन के दिल के दर्द को शब्द देने का काम अंजान ने किया था. इस गीत को कल्याण जी आनंद जी ने म्यूजिक से सजाया था. इस पर साधना सरगम ने अपनी मीठी आवाज इस गीत में ऐसा रस घोला कि ये सदाबहार हो गया.

इस गाने में मीनाक्षी शेषाद्री के बचपन से लेकर जवानी तक का सफर दिखाया गया कि कैसे वह बचपन से लेकर होश संभालने तक अपने साथी के इंतजार में और उसकी तलाश में थीं. मीनाक्षी के बचपन का किरदार बेबी गुड्डू ने निभाया था. उन्होंने अपने क्यूट एक्सप्रेशन से दिल जीता और जब गाने में मीनाक्षी शेषाद्री की एंट्री होती है तो बंजारे के लुक में उनकी दिलकश अदाएं फैन्स को इम्प्रेस कर जाती हैं. इस गाने में वह अपने साथी को याद करते हुए यादों में खो जाती हैं. उनके साथ का किरदार दूरदर्शन की महाभारत के श्रीकृष्ण नितीश भरद्वाज ने निभाया था. 

नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली

नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
जब जब ये नशीली बीन बजे
जब जब ये नशीली बीन बजे
बिछड़े सजना तेरी याद जगे
तेरी प्यास लिए तेरी आस लिए
पिया तेरी तलाश में मैं निकली
नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली

Advertisement

नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
हो हो हो हो

क्यों प्यार भरा दिल तोड़ गया
हो हो क्यों प्यार भरा दिल तोड़ गया
किस मोड़ पे मुझको छोड़ गया
जीने की खुशी मांगी तुझसे
जीने की खुशी मांगी तुझसे
तू दर्द से रिश्ता जोड़ गया
निर्मोही सजन तुम्हारे कारण
निर्मोही सजन तुम्हारे कारण
क्या क्या सूरत मैंने बदली
नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
हो हो हो हो

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही थी 'नाचे नागिन गली गली' 

मीनाक्षी शेषाद्री, नितीश भरद्वाज, सदाशिव अमरापुरकर, सत्येंद्र कपूर जैसी दमदार स्टारकास्ट के बावजूद मोहनजी प्रसाद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी. इस फिल्म का बजट करीब 72 लाख रुपये था. वहीं फिल्म ने भारत में करीब 65 लाख रुपये की कलेक्शन की थी. वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की टोटल कमाई 75 लाख रुपये थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र का ये गाना 47 साल बाद भी सुपरहिट, मोहम्मद रफी-उषा मंगेशकर की आवाज में सजी मामा-भांजी के रिश्ते की खूबसूरत कहानी

Featured Video Of The Day
कुलगाम में कैसे मारा गया आतंकी लतीफ भट? जानें डिटेल
Topics mentioned in this article
Nache Nagin Gali Gali
Meenakshi Seshadri
Nitish Bharadwaj
Hindi Songs
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं