आज प्यार का इजहार करने के लिए व्हाट्सऐप, मोबाइल मैसेज और वीडियो कॉल जैसे कई तरीके मौजूद हैं. लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब प्रेमी-प्रेमिका के बीच संदेश पहुंचाने के लिए कबूतर की कल्पना को रोमांटिक अंदाज में फिल्मों में दिखाया जाता था. हिंदी सिनेमा ने इस पुराने संदेशवाहक को प्यार की कहानी का हिस्सा बनाया और 1989 में आई सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया' का गीत 'कबूतर जा जा जा (Kabootar Ja Ja Ja)' इसी वजह से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना गया.
फिल्म के इस गाने में भागश्री (Bhagyashree) अपने दिल की बात कबूतर के जरिए अपने प्रेमी सलमान खान तक पहुंचाना चाहती है. गाने का यह आइडिया उस दौर के रोमांस को दिखाता है, जब प्रेम का इजहार आज की तरह मोबाइल फोन पर नहीं, बल्कि मुलाकातों, खतों और इंतजार के जरिए होता था. यही वजह है कि ‘कबूतर जा जा जा' आज भी पुराने हिंदी फिल्मी गीतों में खास जगह रखता है.
यह भी पढ़ें: 'दउरा सजाये लागल' छट गीत रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबी प्रियंका, साक्षी ने की पूजा-अर्चना
सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म का यादगार गीत
'मैंने प्यार किया' साल 1989 में रिलीज हुई थी. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने प्रेम और भाग्यश्री ने सुमन का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी दोस्ती से शुरू होने वाले प्यार और उसे पाने के लिए किए जाने वाले संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के संगीत ने इसकी लोकप्रियता में अहम भूमिका निभाई. 'कबूतर जा जा जा' को लता मंगेशकर और एस. पी. बालसुब्रह्मण्यम ने गाया थी. इसका संगीत रामलक्ष्मण ने तैयार किया और गीत के बोल देव कोहली ने लिखे थे.
मैंने प्यार का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
1989 में रिलीज हुई सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर फिल्म 'मैंने प्यार किया' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 2.25 करोड़ रुपये था, जबकि इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 19.58 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में करीब 40.65 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई की थी. फिल्म की रोमांटिक कहानी, यादगार गाने और दोनों नए कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यही फिल्म सलमान खान के करियर का पहला बड़ा मील का पत्थर बनी और उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं