लता मंगेशकर म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा सितारा हैं जिसने अपनी कला की रौशनी से हर जनरेशन की जिंदगी को जगमग किया है. करीब करबी आठ दशकों से ज्यादा समय तक उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई कालजयी गीत दिए. उनकी गायकी में इमोशन्स की गहराई और सुरों की शुद्धता का अनोखा संगम था. वे हर गीत को महसूस कर गाती थीं. ऐसे में अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना उनके लिए एक बड़ा चैलेंज होता था. हालांकि फिर भी वह इसका खास खयाल रखती थीं क्योंकि भावनाओं में बह जाना उनके सुरों पर की साधना खराब कर सकता था. लेकिन फिर भी एक ऐसा गाना जिसे लेकर दावा किया जाता है कि लता मंगेशकर इसे गाते हुए सिसक उठी थीं.
किस गाने को गाते हुए सिसक उठी थीं लता मंगेशकर
इंटरनेट पर मौजूद कई वीडियो में ये दावा किया गया है कि लता मंगेशकर 'हम भूल गए रे हर बात मगर तेरा प्यार नहीं भूले' गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान सिसक उठी थीं और सिसकते हुए ही उन्होंने ये गाना पूरा किया था. 36 साल पहले आया ये गाना 1990 की फिल्म “सौतन की बेटी” का है. इसमें फिल्म में लीड एक्ट्रेस रेखा हैं. रेखा हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उन्होंने कई किरदारों में इंटेंस फीलिंग्स को जीवंत किया. इस गीत में वे एक प्रेमिका की विरह और पीड़ा को बड़े असरदार तरीके से पर्दे पर उतारती हैं. उनकी आंखों से बहते आंसू और चेहरे की भाव गीत के दर्द को और गहरा बना देती है.
इस गीत के बोल सावन कुमार ने लिखे और संगीत वेद पाल ने दिया. लता मंगेशकर की मीठी और प्यार के दर्द से भरी आवाज में यह गीत जुदाई के दर्द और सच्चे प्रेम की अनकही कहानी बयां करता है. फिल्म में रेखा के साथ जीतेंद्र, जया प्रदा और दूसरे कलाकार भी थे. आज भी 36 साल बाद यह गाना सुनने वालों की आंखें नम कर देता है. लता मंगेशकर की गायकी और रेखा की एक्टिंग ने मिलकर इसे एक यादगार बना दिया. यह गाना न केवल संगीत प्रेमियों को भावुक करता है, बल्कि दोनों महान कलाकारों की कला का बेहतरीन नमूना भी पेश करता है.
यह भी पढ़ें: 31 साल पुराना माधुरी दीक्षित का गाना, पिया के आने पर झूमकर नाची थीं धकधक गर्ल, गांव-देहात की शादियों की है जान