90s का दौर ना सिर्फ फिल्मों के लिए बल्कि गानों के लिए भी काफी पॉपुलर था. इस दशक में रेडियो से लेकर टीवी पर बॉलीवुड फिल्मों के गानों ने दर्शकों को फिल्में देखने पर मजबूर किया. वहीं सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे सितारों को फैंस का फेवरेट बनाया. लेकिन क्या आप 1991 में आई उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसकी शूटिंग केवल 36 दिनों में पूरी हो गई थी. जबकि सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे जाने माने कलाकार फिल्म में नजर आए थे. वहीं अल्का याग्निक, कुमार सानू और एसपी बालासुब्रमण्यम की आवाज ने इस फिल्म के गानों को सदाबहार बनाया था.
सलमान, संजय और माधुरी की फिल्म
यह फिल्म थी साजन, 1991 में रिलीज हुई यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा थी, जिसे लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था. जबकि सुधाकर बोकाड़े ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म बंगाली फिल्म अपन अमर अपान का रिमेक थी. फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान लीड रोल में थे. जबकि कादर खान, रीमा लागू और लक्ष्मीकांत बेरड़े सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे.
ये भी पढे़ं- 1971 में आई फिल्म, 5 के 5 गाने हैं सदाबहार, मुकेश, मन्ना डे, लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन की आवाज ने बनाया शानदार
साजन के गाने 90 के दौर में खूब पॉपुलर हुए. वहीं आज भी यह गाने रेडियो, ट्रकों में सुनने को मिल जाते हैं. इस फिल्म में 9 गाने थे, जिन्हें नदीम श्रवण ने कंपोज किया था और समीर और फैस अनवर ने लिखे थे, जो कि साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम थी, जिसकी 7 लाख कॉपियां बिकी थीं.
साजन फिल्म के 9 गाने
9 गानों की लिस्ट में पहला गाना मेरा दिल भी कितना पागल है, जिसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था. दूसरा गाना बहुत प्यार करते हैं (मेल) एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाया था. जबकि फीमेल वॉइस अनुराधा पौडवाल की थी. तीसरा गाना देखा है पहली बार है, जिसे एसपी बालासुब्रमण्यम और अलका याग्निक ने गाया था. चौथा गाना जीये तो जीये कैसे था, जिसे कुमार सानू, एसपी बालासुब्रमण्यम, कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने गाया था. पांचवे गाना तुमसे मिलने की तमन्ना है, जिसे एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाया था. छठा गाना तू शायर है मैं तेरी शायरी, जिसे अलका याग्निक ने गाया था. वहीं जीये तो जीये कैसे को पंकज उधास ने भी गाया था. जबकि नौंवा गाना पहली बार मिले हैं एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाया था. फिल्म के गाने इतने पॉपुलर थे कि 18.35 लाख फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे.
ये भी पढे़ं- मां यशोदा और कान्हा का प्यारा गाना, सास पर प्यार लुटाती 3 बहुएं, 27 साल पुराना गाने में दिखती संस्कारों की झलक