90 के दशक में हर संडे टीवी पर जरूर आता था ये गाना, कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज बनी थी जवां दिलों की धड़कन

34 साल पहले यानी कि 1992 में रॉनित रॉय के लीड रोल वाली एक फिल्म आई थी. इस फिल्म का नाम 'जान तेरे नाम' था. कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज में इसी फिल्म का एक गाना खूब हिट हुआ था. आज तक भी इसे खूब सुना और पसंद किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस गाने के साथ खूब चला था कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज का जादू
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्मी गानों से हमारी कई यादें जुड़ी होती हैं. कोई किसी गाने को सुन अपने प्यार की यादों में खो जाता है, कोई गाना घर की याद दिलाता है. किसी गाने से एक खास त्योहार की यादें हरी हो जाती हैं तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो किसी जमाने में हमारे रुटीन का हिस्सा रहे होते हैं. रुटीन का हिस्सा ऐसे कि हम हर हफ्ते रंगोली और चित्रहार जैसे टीवी शो पर इन गानों का इंतजार करते थे. आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि 90 के दशक में हर संडे टीवी पर जरूर आता था.

90 के दशक का हिट लव सॉन्ग

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 1992 में आई फिल्म 'जान तेरे नाम' का गाना 'हम लाख छुपाएं प्यार मगर' है. ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक पूरा जमाना है. कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज में इस गाने को अगर आप सुन लें तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. दिमाग में वो सीन फिर से दौड़ जाता है जब हम टीवी पर नजरें टिकाए बस अपने पसंदीदा नंबर का इंतजार करते हैं.

नदीम-श्रवण के म्यूजिक से सजा यह गाना उन दिनों की पहचान बन गया जब रविवार को टीवी पर यही धुन गूंजती थी और पूरा माहौल थम सा जाता था. दीपक बलराज विज के डायरेक्शन में बनी जान तेरे नाम में रॉनित रॉय और फरहीन लीड रोल में थे. ये दोनों ही स्टार्स की डेब्यू फिल्म थी. फिल्म की कहानी कॉलेज के प्यार, छुप-छुपकर मिलने और इन्हीं की लव स्टोरी पर आधारित थी. यही वजह थी कि फिल्म का गाना रिलीज के साथ ही युवाओं के दिलों में उतर गया. 'हम लाख छुपाएं प्यार मगर' का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया, जो 90 के दशक के रोमांटिक म्यूजिक के बादशाह माने जाते हैं. नदीम-श्रवण की धुन, कुमार सानू की आवाज और आशा भोसले का एक्सपीरियंस तीनों ने मिलकर ऐसा जादू रचा जो तीन दशक बाद भी नया लगता है. ये फिल्म भले ही सुपरहिट नहीं रही लेकिन इसके गाने हमेशा के लिए हिट हो गए.

हम लाख छुपाएं प्यार मगर के लिरिक्स

हम लाख छुपाएं प्यार मगर दुनिया को पता चल जाएगा
लेकिन छुप छुप के मिलने से मिलने का मजा तो आएगा

Advertisement

तुम कितने भोले भाले हो हर बात को खेल समझते हो
मैं जब दुनिया की कहता हूं तुम अपने दिल की कहती हो
यह प्यार हमारा रब जाने
लेकिन छुप छुप के ...

ये मस्त हवा महकी ये फिजा आंखों में नशा सा छाता है
इक रंग खुशी का आता है इक रंग खुशी का जाता है
ये मीठा मीठा दर्द मुझे दिन रात यूं ही तड़पाएगा
लेकिन छुप छुप के ...

Advertisement

तुम इन बांहों के घेरे में आंखें बंद करके सो जाओ
कल क्या होगा ये भूल के तुम मीठे सपनों में खो जाओ
मैं रखवाला इस तन मन का जो होगा देखा जाएगा
लेकिन छुप छुप के मिलने से मिलने का मजा तो आएगा

Featured Video Of The Day
BJP का मार्च Vs इंडिया ब्लॉक की रैली, किसके प्रदर्शन में कितनी भीड़?
Topics mentioned in this article
Jaan Tere Naam
Hum Laakh Chupaye Pyar Magar
Hindi Songs
Entertainment News
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं