3280 करोड़ की फिल्म दे चुके डायरेक्टर की बीवी से हुई चूक? बॉक्स ऑफिस पर कहीं गलत साबित ना हो 16 अक्टूबर

बॉक्स ऑफिस पर नोटों की सुनामी ला देने वाले डायरेक्टर की पत्नी ने अपनी फिल्म की रिलीज के लिए ऐसी तारीख चुन ली कि ये अब उनके लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यामी गौतम के लीड रोल वाली नयी नवेली 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.
Social Media
नई दिल्ली:

यामी गौतम धर अपनी आने वाली फिल्म ‘नयी नवेली' की रिलीज से पहले फिल्म मेकर आनंद एल.राय के साथ पवित्र नगरी अयोध्या जाएंगी, जहां वह राम की पैड़ी पर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेंगी. इस विश्वास के साथ कि हर नई यात्रा की शुरुआत प्रभु श्रीराम के नाम से शुभ होती है, यामी की यह यात्रा फिल्म के प्रति उनकी सादगी और समर्पण को दर्शाएगी. अपनी शानदार स्क्रिप्ट चॉइसेज और अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली यामी एक बार फिर कुछ खास लेकर आने के लिए तैयार होंगी.

बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी और आनंद एल.राय के कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘नयी नवेली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में यामी गौतम धर के साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर और मीता वशिष्ठ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह फिल्म मेरठ की एक परफेक्ट दिखने वाली दुल्हन की मजेदार और रहस्यमयी जिंदगी पर बेस्ड होगी.

नयी नवेली एडवांस बुकिंग

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक 'नयी नवेली' की शुरुआती एडवांस बुकिंग थोड़ी स्लो और लिमिटेड स्पीड से चल रही है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का अंदाजा है कि फिल्म 3 से 3.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग डे कमाई कर सकती है. यामी गौतम की फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा चैलेंजिंग टाइम हो सकता है. क्योंकि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला काफी कड़ा है. नयी नवेली को पहले से चल रही बड़ी फिल्मों जैसे Drishyam 3, Hanuman Ansh, Udta Teer, और इसी हफ्ते रिलीज हो रही रजनीकांत की Jailer 2 और राजकुमार राव की Prahaar से कड़ी टक्कर मिल रही है. इस वजह से यामी की फिल्म को कम स्क्रीन्स मिली हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यामी गौतम की पिछली फिल्म 'आर्टिकल 370' की तरह माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है. हो सकता है कि एडवांस बुकिंग में धीमा रिस्पॉन्स मिले लेकिन रिलीज के बाद सोशल मीडिया रिव्यू आने के बाद कमाई में उछाल देखने को मिले.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Day 1: पहले दिन 140 करोड़ कमा सकती है रजनीकांत की जेलर 2, टूटेंगे इन फिल्मों के रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
UP Samvaad 2026 | इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कश्मीरी सेब की खेती, यूपी में कैसे हुआ ये कमाल?
Topics mentioned in this article
Nayi Naveli
Yami Gautam
Trending
Entertainment
Bollywood