सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की बड़े ही सुरीले अंदाज में एक गाना गाती दिख रही हैं. ये धुन सुनी सुनी लगती है लेकिन इस गाने के बोल समझ नहीं आते...क्या आपने भी ये वायरल वीडियो देखी है? ये लड़की पाकिस्तानी सिंगर सांझी सियाल हैं और वह एक सराइकी लोकगीत गा रही है. इनका वीडियो ऑल पाकिस्तानी ड्रामा पेज पर शेयर किया गया जहां से अब दुनियाभर में वायरल हो रहा है.
सांझी वायरल वीडियो में 'झल्लरे झल्लरे वाल' गान रही हैं. ये गाना एक क्लासिक सराइकी लोकगीत है, जो दक्षिण पंजाब (पाकिस्तान) की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है. इसमें माशूका के घुंघराले बालों, काली शॉल और लाल रूमाल जैसी ट्रेडिशनल इमेज के जरिए प्यार और तारीफ की गई है. मुहम्मद हुसैन बंदियाल जैसे कलाकारों से जुड़ा यह गीत बाद में शफाउल्लाह खान रोखरी और उनके बेटे जीशान रोखरी जैसे गायकों के जरिए भी खूब पॉपुलर हुआ. सांझी सियाल का यह वर्जन इसी गाने को ट्रेडिशनल और इमोशनल अंदाज में पेश करता है. जो यंगस्टर्स खासतौर पर Gen Z को काफी पसंद आ रहा है.
भारत में भी वायरल हो रहा 'झल्लरे झल्लरे वाल'
सांझी सियाल की मीठी आवाज सोशल मीडिया पर वायरल है. यूट्यूब और सोशल मीडिया पर उनके कवर के कई वर्जन अवेलेबल हैं जहां भारतीय दर्शक उनकी आवाज की तारीफ कर रहे हैं. एक खास बात ये है कि इस गाने की धुन सुनील शेट्टी के 'ना कजरे की धार' से मिलती जुलती है इसलिए जैसे ही आपके कानों में इस गाने की आवाज पड़ती है आपकी आंखों में तुरंत वही सुनील शेट्टी वाला विजुअल आता है. ये गाना 1994 में मोहरा फिल्म में लिया गया था और इसे सुनील शेट्टी और पूनम झवर पर फिल्माया गया था. इस गाने को अपनी आवाज से यादगार बनाने वाले थे पंकज उधास और साधना सरगम.
यह भी पढ़ें: सपना चौधरी और रेणुका पंवार के चटक-मटक के आगे फीके पड़े सारे, 5 साल में 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो