जान बचाती लड़की, तबाह होती दुनिया, AI से एक दिन में बना डाला 3 मिनट 14 सेकंड का एक्शन ट्रेलर, वीडियो दो करोड़ के पार

तीन मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर को AI से बनाया गया. इसमें तबाह होती दुनिया में खुद को बचाती एक लड़की को दिखाया गया है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प भी नजर आते हैं. जानें इसमें ऐसा क्या है कि ये दो करोड़ा का आंकड़ा पार कर गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI ने तैयार किया हैरतअंगेज एक्शन ट्रेलर, थम नहीं रहा देखने का सिलसिला
नई दिल्ली:

आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी (एआई) अब सिनेमा की दुनिया में क्रांति लाने की तैयारी में है. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में रियल लगने वाली इस हाई-फाई तकनीक का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. एआई से एक्शन और स्टंट से भरी फिल्मों को ज्यादा फायदा हो रहा है. इस तकनीक से फर्क करना मुश्किल हो जाता है कि सीन असली है या नकली. अब एआई तकनीक से तैयार एक एक्शन-स्टंट ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा दिया है. तबाह होती दुनिया, कार स्टंट और एक्शन से भरे इस एआई ट्रेलर को तैयार करने में बस एक दिन का ही टाइम लगा है. वहीं, इस ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर व्यूज की भी बाढ़ आ चुकी है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव भतीजी की शादी में हुए मशगूल, 3000 बाराती, 8 प्रकार की रोटियां, 10 तरह की मिठाई, चाइनीज से देसी डिशेज

किसने तैयार किया ये AI ट्रेलर ?

एक्स हैंडल पर तेजी से वायरल हो रहे इस एआई ट्रेलर को बर्लिन बेस्ड एआई वीडियो स्टूडियो द डोर ब्रदर्स ने तैयार किया है. यह ट्रेलर किसी 200 मिलियन डॉलर वाली फिल्म के ट्रेलर की तरह दिखता है. जनरेटिव एआई टूल्स से इस ट्रेलर को बनाने में सिर्फ एक दिन का ही समय लगा है. ट्रेलर में एक लड़की टेस्ला कार दौड़ाती दिख रही है. कुछ फायर के सीन भी नजर आ रहे हैं. एक्स पर वायरल इस वीडियो पर 20 मिलियन (दो करोड़) से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं. इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है. लोग इस वीडियो को देखने के बाद मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग तो इस ट्रेलर को देखने के बाद यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि यह एआई है या रियल. आइए पढ़ते हैं द डोर ब्रदर्स के इस ट्रेलर पर लोगों ने क्या-क्या रिएक्शन दिए हैं.

Advertisement

एआई से बने ट्रेलर पर सोशल मीडिया रिएक्शन

एक्स पर तेजी से वायरल हो रहे इस ट्रेलर पर एक यूजर ने लिखा है, 'यह एक बैड मूवी की तरह दिखता है. अगर इसमें रियल एक्टर्स होते तो मैं और भी अच्छा होता. इससे साबित हो गया कि इंसान अब मशीनों से कुछ भी कर सकता है'.

दूसरा यूजर लिखता है, 'मुझे तो यह एलन मस्क की टेस्ला कार का विज्ञापन लग रहा है'. तीसरे यूजर ने शॉक्ड होते हुए लिखा है, 'ओह माय गॉड, एक दिन में यह सब करना बहुत मजेदार है'.

Advertisement

एक और लिखता है, 'लोगों को असली इंसानों की फिल्में देखने से अच्छा है कि ऐसी फिल्मों पर टाइम स्पेंड करें'. अब लोग इस एआई ट्रेलर पर ऐसे ही अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर भी यह एआई ट्रेलर छाया हुआ है.

Featured Video Of The Day
Delhi Red Fort Blast Case: NIA ने दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट, खुलीं आतंकी साजिश की परतें #NDTV
Topics mentioned in this article