3 इडियट्स 2 में दिखेगी आमिर, शरमान और माधवन की मिड लाइफ क्राइसिस, डायरेक्टर ने कहानी से उठाया पर्दा

3 इडियट्स का सीक्वल की कहानी का खुलासा कर दिया है. राजकुमार हिरानी हिरानी यह भी खुलासा किया है कि फिल्म के अंदर आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन ही लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
3 Idiots sequel update
NDTV

2009 में आई आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन की फिल्म 3 इडियट्स हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था. हाल ही में आमिर खान ने कंफर्म किया कि 3 इडियट्स का सीक्वल आने वाला है. अब फिल्म का डायरेक्टर ने 3 इडियट्स का सीक्वल की कहानी का खुलासा कर दिया है. राजकुमार हिरानी हिरानी यह भी खुलासा किया है कि फिल्म के अंदर आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन ही लीड रोल में नजर आने वाले हैं. 

 ये भी पढ़ें: सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई, 'काला हिरण' मामले में अगली तारीख 1 जुलाई तय

क्या बोले राजकुमार हिरानी

दिग्गज डायरेक्टर ने हाल ही में 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से बात की. इस दौरान उन्होंने अपने करियर और आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर ढेर सारी बातें की. राजकुमार हिरानी ने बताया कि वह और उनके राइटर पार्टनर अभिजात जोशी अभी 3 इडियट्स के सीक्वल की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों की कहानी को आगे ले जाने के अपने प्लान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'अभी बहुत काम बाकी है. यह मुख्य रूप से इस बारे में है कि 15-20 साल बाद इन किरदारों के साथ क्या होता है. यह कॉलेज या ऐसी किसी चीज के बारे में नहीं है. अब उनकी शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं. वे मिड-लाइफ क्राइसिस से गुजर रहे हैं, इसलिए हमें देखना होगा कि अब आगे क्या होता है?'

इस बार भी कहानी होगी अलग

राजकुमार हिरानी ने कन्फर्म किया कि ओरिजिनल फिल्म की तरह ही 3 इडियट्स का सीक्वल में भी एक मैसेज होगा होगा. उन्होंने कहा, 'स्क्रिप्ट पर अभी कुछ काम बाकी है, लेकिन कहानी सच में बहुत अच्छी है अनोखी, और इसमें पहली फिल्म जैसा ही ह्यूमर है. यह '3 इडियट्स' के किरदारों की कहानी को 10 साल बाद आगे बढ़ाती है.' इसके अलावा राज कुमार हिरानी ने और भी ढेर सारी बातें की. 

Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
3 Idiots
3 Idiots 2
3 Idiots Aamir Khan
Bollywood
Entertaiment