OTT पर 3 घंटे 17 मिनट की इस मूवी ने मचाया दिया भौकाल, बन गई नंबर 1, कर चुकी है 300 करोड़ से ज्यादा कमाई

इस हफ्ते ओटीटी पर वो ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज हुई है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजाकर कर रहे थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
OTT पर 3 घंटे 17 मिनट की इस मूवी ने मचाया दिया भौकाल, बन गई नंबर 1
NDTV

ओटीटी पर हर नए हफ्ते के साथ नई फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ लोग अब सिनेमाघर से ज्यादा ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं. इस हफ्ते ओटीटी पर वो ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज हुई है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजाकर कर रहे थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला था. इस फिल्म का नाम मिर्जापुर द मूवी है, जो अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. 

ओटीटी पर बनी नंबर वन

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी ने दर्शकों के दिल पर कब्जा जमा लिया है. 30 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग शुरू हुई इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने लगातार छह दिनों से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर वन की जगह बनाई हुई है.

पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की अदाकारी वाली यह फिल्म लगभग 3 घंटे 17 मिनट लंबी है. बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर द मूवी ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन प्राइम वीडियो पर लोगों को खास तौर पर पसंद आ रहा है.

फिल्म की कहानी 

कहानी फिर से मिर्जापुर की गद्दी के इर्द-गिर्द घूमती है. जौनपुर के बाहुबली बब्बन (रवि किशन) कालीन भैया को खत्म करने की साजिश रचता है. इसमें वह अपने बड़े भाई और मंत्री जे.पी. यादव को भी शामिल कर लेता है. दूसरी तरफ बीना त्रिपाठी के पुराने आशिक बिरजू (मोहित मलिक) भी अपना हिसाब चुकता करने के लिए मैदान में उतर जाता है. मुन्ना, गुड्डू पंडित, बबलू और मकबूल भी इस लड़ाई का हिस्सा बनते हैं.

Advertisement

फिल्म में मिर्जापुर वेब सीरीज से अलग एक नया पहलू यह दिखाया गया है कि मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के बीच दुश्मनी धीरे-धीरे दोस्ती में बदल जाती है. दर्शक इस कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं. ग्लोबल स्तर पर फिल्म ने 339 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. अब ओटीटी पर भी यह दर्शकों के बीच छाई हुई है. 

Featured Video Of The Day
Tiger Shroff के बाद Ayushmann Khurrana को धमकी! Lawrence gang का नाम क्यों आया?
Topics mentioned in this article
Mirzapur
Mirzapur The Film
Mirzapur The Movie
Mirzapur Box Office Collection
Mirzapur Ott Release

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं