अमिताभ बच्चन के लिए बना था 29 साल पुराना वो गाना, सुदेश भोसले ने की बिग बी की नकल , जॉनी लीवर का ने किया हिट

अमिताभ बच्चन की नकल करते हुए सुदेश भोसले ने 29 साल पुराना गाना गाया था. लेकिन फिर जॉनी लीवर ने इसे पॉपुलर कर दिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन के लिए बनाया गया गाना, जॉनी लीवर ने किया सुपरहिट
YouTube

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और पहचान बनाई.  लेकिन क्या आप 29 साल पुराने उस गाने के बारे में जानते हैं, जिसे लिखा और गाया तो बिग बी के लिए था. लेकिन सॉन्ग में अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि जॉनी लीवर नजर आए थे. यह 90 के दशक का पॉपुलर सॉन्ग हैं. जबकि इस गाने में जॉनी लीवर को बिग बी के कुछ पॉपुलर अवतार में भी देखा गया था. इसे फैंस ने काफी पसंद किया था और आज भी सुदेश भोसले की आवाज में यह पॉपुलर है. 

अमिताभ बच्चन के लिए बना गाना जॉनी लीवर पर फिल्माया गया

29 साल पुराने जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह इश्क फिल्म का मिस्टर लोवा लोवा गाना है, जो 1997 में आया था. इस गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने कंपोज किया था. जबकि देव कोहली ने बोल लिखे थे. गाने को उदित नारायण, अभिजीत भट्टाचार्य, सुदेश भोसले, पूर्णिमा और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था. 

ये भी पढे़ं- किशोर कुमार का 70 साल पुराना सबसे मुश्किल गाना, लोगों को लगता है आसान, बेटे अमित कुमार को गाते वक्त आया पसीना

गाने के लिरिक्स 

Mr. लोवा लोवा 
तेरी आंखों का जादू 
Mr. लोवा लोवा 
तेरी बातों का जादू 
ओह, अंखिया तू मिला ले राजा
आए है दिन बहार के
अंखियां तू चुरा ना राजा
जाए ना दिन यह प्यार के
अंखियों तू मिला ले राजा
आए है दिन बहार के
अंखियां तू चुरा ना राजा
जाए ना दिन यह प्यार के
नींद उड़ती है उड़ने भी दे
चेन खोता है खोने भी दे
जान जाती है जाने भी दे
इश्क़ होता है होने भी दे
अंखिया तू मिला ले राजा
आए है दिन बहार के
अंखियां तू चुरा ना राजा
जाए ना दिन यह प्यार के

Advertisement

सुदेश भोसले ने की अमिताभ बच्चन की नकल

IMbd के अनुसार, इश्क फिल्म में अमिताभ बच्चन काम करने वाले थे. उनका किरदार इंटरवल के बाद शुरू होने वाला था और वह अहम भूमिका निभाने वाले थे, जो प्रेमी जोड़े को मिलाने में मदद करता है. लेकिन इसी बीच, निर्देशक इंद्र कुमार ने "रिश्ता" नाम की एक और फिल्म शुरू कर दी, जिसे अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस, ABCL के साथ मिलकर बनाया जाना था. हालांकि पैसों के मामले के कारण दोनों के बीच प्रॉब्लम हो गई, जिसके चलते अमिताभ ने इस फिल्म को रोक दिया. इसके बाद इंद्र कुमार ने तय किया कि फिल्म इश्क से अमिताभ के किरदार को हटा देना ही बेहतर होगा. सुदेश भोंसले ने पहले ही "मिस्टर लोवा लोवा" नाम का एक गाना रिकॉर्ड कर लिया था, जिसमें उन्होंने अमिताभ की आवाज की नकल की थी. तब इंद्र कुमार ने फैसला किया कि इस गाने को जॉनी लीवर पर फिल्माया जाएगा, जिसमें वे अमिताभ की पुरानी फिल्मों के अलग-अलग गेटअप में नजर आएंगे. यह गाना उस वक्त खूब पॉपुलर हुआ. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 39 साल बाद पर्दे पर श्रीराम-सीता का रियूनियन, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया बने पति पत्नी, फैंस हुए इमोशनल 

Featured Video Of The Day
लगातार तीसरे साल छठ कर रहीं अक्षरा सिंह
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Johnny Lever
Sudesh Bhosale
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं