28 साल पुराना पूजा भट्ट का रोमांटिक गाना, अल्का याग्निक की आवाज में बना सदाबहार, आप भी झूम कर कहेंगे गली में आज चांद निकला

28 साल पहले पूजा भट्ट, नागार्जुन और अजय देवगन के लीड रोल वाली एक फिल्म आई थी. इस फिल्म का नाम था जख्म इसके एक गाने में चांद को बड़ी ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया था. ऑस्कर विनर एमएम कीरवानी ने ऐसा शानदार म्यूजिक दिया कि ये गाना आज तक लोगों का पसंदीदा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
28 साल पहले आया था ये एवरग्रीन प्रेम गीत, पूजा भट्ट की मासूम अदा ने बना दिया खास
Social Media
नई दिल्ली:

चांद भगवान की ऐसी देन है जिससे हर कोई अपना मनचाहा रिश्ता जोड़ लेता है. बच्चों ने इसे चंदा मामा बना लिया तो प्रेमियों ने इसमें अपने यार का दीदार किया. बस यही वजह है कि चांद का इस्तेमाल बच्चों के लिए बने गाने 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' में भी हुआ और रोमांटिक गाना 'चांद सिफारिश जो करता हमारी' में भी हुआ. आज हम आपको एक ऐसे गाने से रूबरू करवाएंगे जिसमें प्रेमिका ने अपने महबूब की तुलना चांद से की. यूं तो आपने प्रेमियों को अपनी लेडी लव को चांद का टुकड़ा कहते सुना होगा लेकिन इस गाने में हीरोइन ने हीरो को चांद सा बताया था.

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 1998 में आई फिल्म जख्म में आया था. इस फिल्म में पूजा भट्ट और नागार्जुन लीड रोल में थे. फिल्म का गाना 'तुम आए तो आया मुझे याद, गली में आज चांद निकला' काफी पसंद किया गया था और आज भी आशिकों का पसंदीदा है. इस खूबसूरत गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे. वहीं इसका म्यूजिक बाहुबली 1, बाहुबली 2 और RRR जैसी फिल्मों का म्यूजिक देने वाले एमएम कीरवानी ने दिया था. इस शानदार कॉम्बो पर अल्का याग्निक की आवाज ने जो जादू चलाया उसका कोई तोड़ नहीं. आज भी उस गाने को सुनो तो उतना ही ताजा अहसास देता है. 

इस गीत के बोल भी अपने आप में अनूठे हैं. प्रेमिका कहती है 'आज की रात जो मैं सो जाती, खुलती आंख सुबह हो जाती, मैं तो हो जाती बस बर्बाद, गली में आज चांद निकला'. मतलब है कि अगर वह आज रात सो जाती तो वह अपने महबूब का दीदार नहीं कर पाती और यह उसके लिए जान जाने जैसा होता. ये गाना पूजा भट्ट और नागार्जुन पर फिल्माया गया था और इसमें कुणाल खेमू भी थे. कुणाल खेमू उस वक्त इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे. इस गाने को खास बनाता है अपने प्रेमी से मिलने से पहले प्रेमिका का सजना संवरना और उसके इंतजार में खिड़की पर खड़ा होना. उसे सामने पाकर वह खो ही जाती है तभी तो मुंह से ऐसे बोल निकलते हैं -  तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला.

तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला

तुम आये तो आये मुझे याद
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला

Advertisement

तुम, आये तो आये मुझे याद

गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
तुम आये तो आये मुझे याद
गली में आज चांद निकला

ये नैना बिन काजल तरसे
बारह महीने बादल बरसे
सुनी रब ने मेरी फरियाद
सुनी रब ने मेरी फरियाद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
तुम आये तो आये मुझे याद
गली में आज चांद निकला

Advertisement

आज की रात जो मैं सो जाती
खुलती आंख सुबह हो जाती
मैं तो हो जाती बस बरबाद
मैं तो हो जाती बस बरबाद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला

मैंने तुमको आते देखा
अपनी जान को जाते देखा
जाने फिर क्या हुआ नहीं याद
जाने फिर क्या हुआ नहीं याद
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
गली में आज चांद निकला
जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चांद निकला

Featured Video Of The Day
SIR पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, विपक्ष की 10 मांगों का क्‍या होगा?
Topics mentioned in this article
Gali Mein Aaj Chaand Nikla
Zakhm Film
Alka Yagnik
Hindi Songs
Hindi Movies

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं