यूपी-बिहार का फेवरेट है 27 साल पुराना ठेठ देहाती गाना, बिना कोरियोग्राफी के शिल्पा शेट्टी ने किया डांस, शादियों की बना शान

UP Bihar Shilpa Shetty Song: 1999 में आया शिल्पा शेट्टी का गाना आज यूपी बिहार के ग्रामीण इलाकों में इतना पॉपुलर है कि शादी फंक्शन में खूब सुनने को मिल जाता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
27 साल पुराना ठेठ देसी गाना, यूपी-बिहार में है आज भी सुपरहिट
youtube
नई दिल्ली:

90s के दौर में कई गाने आए, जिसने फैंस के दिलों में जगह बनाई. इन्हीं में से एक 27 साल पुराना गाना भी है, जो यूपी-बिहार के ग्रामीण इलाकों में खूब बजता है. खास बात यह है कि इस गाने को अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण और सोनू निगम जैसे बॉलीवुड के जाने माने सिंगरों ने नहीं बल्कि सपना अवस्थी और चेतन शशितल और शंकर महादेवन ने गाया है. वहीं शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया है. खास बात यह है कि इस गाने के लिए कोई कोरियोग्राफी नहीं थी. लेकिन शिल्पा शेट्टी के डांस ने इसे सुपरहिट बना दिया. 

शिल्पा शेट्टी का गाना आज तक मचाता है धमाल

हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई राम गोपाल वर्मा की कल्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म शूल का मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने गाने की, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने अपने डांस से स्पेशल सॉन्ग को नंबर वन बना दिया था. हाल कुछ ऐसा था कि बसों में ट्रकों में यह गाना खूब सुनने को मिलता. जबकि शादियों और त्योहारों पर यह गाना बजाया जाता. 

Topics mentioned in this article
Shool
Bollywood Songs
Main Aai Hoon UP Bihar Lootne
Shilpa Shetty