हिंदी सिनेमा में परिवार पर कई कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाया गया. लेकिन कुछ ही फिल्में हैं, जिन्होंने फैंस के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी की आज तक कोई नहीं मिटा पाया. वहीं संस्कारों की बात करें तो इस 27 साल पुरानी फिल्म में ना सिर्फ माता-पिता का बच्चों के लिए अटूट प्यार को दिखाया गया. बल्कि सास बहू के रिश्ते को एक अलग अंदाज में पेश किया गया, जिसने एक नई मिसाल कायम की. इतना ही नहीं 177 मिनट की फिल्म में 44:16 मिनट के गानों में हरिहरन, अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल की आवाज ने फैंस के दिलों में जगह बनाई.
27 साल पुरानी फिल्म में संस्कारों का महत्व
हम बात कर रहे हैं 27 साल पहले 5 नवंबर 1999 में रिलीज हुई सूरज आर बरजात्या के निर्देशन में बनीं हम साथ साथ हैं, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, मोहनिश बहल और नीलम कोठारी अहम किरदार में नजर आए थे. यह एक फैमिली फिल्म थी, जिसने 10 करोड़ के बजट में 81.71 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया.