27 साल पुराना वो शास्त्रीय संगीत जिसका दीवाना हो गया था हर कई, उस्ताद सुल्तान खान की आवाज और मेहबूब के बोल ने बनाया अमर

कुछ गाने सुने नहीं जाते, वे माहौल बना देते हैं. इन गानों की एक धुन ही कानों को सुकून दे देती है. आज हम आपको 27 साल पुराने एक गाने के बारे में बताने वाले हैं, जिसने 1999 में धूम मचा दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
27 साल पुराना वो शास्त्रीय संगीत जिसका दीवाना हो गया था हर कई
NDTV

कुछ गाने सुने नहीं जाते, वे माहौल बना देते हैं. इन गानों की एक धुन ही कानों को सुकून दे देती है. आज हम आपको 27 साल पुराने एक गाने के बारे में बताने वाले हैं, जिसने 1999 में धुम मचा दी थी. इस गाने का नाम ‘अलबेला सजन' है. इस गाने की पहली ताल सुनते ही शास्त्रीय संगीत की खुशबू महसूस होती है. 1999 की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम' में इस गीत ने रंग, परिवार की परंपरा और प्रेम की मिठास को एक साथ सामने रखा. उस्ताद सुल्तान खान की आवाज, कविता कृष्णमूर्ति और शंकर महादेवन की संगत ने इसे पहचान दी. इसकी खास बात यह भी है कि यह उस्ताद सुल्तान खान का पहला हिंदी फिल्म गाना था. आज भी यह गाना भंसाली के संगीत संसार की यादगार पहचान माना जाता है.

उस्ताद सुल्तान खान की आवाज ने बदला गाने का रंग

‘अलबेला सजन' को फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम' में इस तरह पेश किया गया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि कहानी के माहौल का हिस्सा बन गया. गाने को उस्ताद सुल्तान खान, कविता कृष्णमूर्ति और शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी. इसका संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया, जबकि बोल मेहबूब ने लिखे थे. 

उस्ताद सुल्तान खान की आवाज ने इस गाने को खास शास्त्रीय गहराई दी. यह उनका पहला हिंदी फिल्म गीत था और इसे राग अहीर भैरव से जुड़ी रचना के रूप में बताया गया है. यही वजह है कि गाने में पारंपरिक संगीत की मिठास साफ महसूस होती है.

इस्माइल दरबार का संगीत

इस फिल्म का संगीत इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी ‘अलबेला सजन' को इसके सबसे यादगार गानों में गिना जाता है. फिल्म के पूरे साउंडट्रैक को इसकी बड़ी खासियतों में शामिल किया है. रिपोर्ट के अनुसार, भंसाली और इस्माइल दरबार ने फिल्म के संगीत पर करीब दो साल काम किया था.

Advertisement

करीब 16 साल बाद संजय लीला भंसाली ने ‘अलबेला सजन' को ‘बाजीराव मस्तानी' के लिए नए अंदाज में पेश किया. इस बार संगीत भी भंसाली ने खुद तैयार किया. गाने को शशी सुमन, कुणाल पंडित, पृथ्वी गंधर्व, कनिका जोशी, राशि राग्गा और गीतिका मंजरेकर ने गाया.

फिर से हुआ गाने का इस्तेमाल

दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों में एक ही पारंपरिक रचना को अलग सिनेमाई माहौल में इस्तेमाल किया गया. ‘हम दिल दे चुके सनम' में यह गीत प्रेम और पारिवारिक माहौल का हिस्सा बना, जबकि ‘बाजीराव मस्तानी' में इसे भव्य ऐतिहासिक दुनिया के रंग में ढाला गया. फिल्मफेयर ने भी ‘बाजीराव मस्तानी' वाले संस्करण को पारंपरिक धुन के नए और मजबूत इस्तेमाल के तौर पर सराहा था.

Advertisement

‘हम दिल दे चुके सनम' 18 जून 1999 को रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे. करीब 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 51.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 1999 की बड़ी सफल फिल्मों में शामिल हुई.

Featured Video Of The Day
यूपी राज्यसभा में सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी, अखिलेश बोले- 3 पर नहीं, 403 पर नजर!
Topics mentioned in this article
Albela Sajan
Hum Dil De Chuke Sanam
Hum Dil De Chuke Sanam  songs
Sanjay Leela Bhansali
Hum Dil De Chuke Sanam Box Office