हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की एक ऐसी फिल्म है, जिसका नाम आते ही कहानी से पहले उसका एक रोमांटिक गाना याद आ जाता है. मजेदार बात ये है कि 27 साल बाद भी उसकी धुन का जादू जरा भी कम नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर इसकी छोटी-छोटी क्लिप्स बार-बार वायरल होती हैं, पुराने गानों के शौकीन इसे आज भी प्लेलिस्ट में रखते हैं और कई लोग तो कहते हैं कि इसकी पहली लाइन सुनते ही पूरा गाना अपने आप होंठों पर आ जाता है. शायद यही वजह है कि इतने साल बाद भी ये रोमांटिक ट्रैक नए दौर के लोगों के बीच भी उतना ही पसंद किया जाता है. गाने में कहानी कुछ ऐसी है कि बस चलाने वाले ड्राइवर ने गाना खत्म होते होते अपना करोड़ों का घर बना दिया.
अगर अब तक नहीं समझ पाए तो हम बता दें
अगर अब तक नहीं समझ पाए हैं, तो हम आपको बता दें कि बात हो रही है फिल्म सूर्यवंशम के मशहूर रोमांटिक गाने कोरे कोरे सपने की. साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन डबल रोल में नजर आए थे. उनके साथ सौंदर्या और रचना बनर्जी भी अहम किरदारों में थीं. फिल्म टीवी पर इतनी बार दिखाई गई कि इसके कई सीन और गाने लोगों की यादों का हिस्सा बन गए.
इस गाने को खास बनाते हैं इसके बड़े नाम
कोरे कोरे सपने को कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल मशहूर गीतकार समीर ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. फिल्म में ये गाना अमिताभ बच्चन और सौंदर्या पर फिल्माया गया था. इसकी सॉफ्ट धुन, आसान बोल और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री ने इसे ऐसा रोमांटिक ट्रैक बना दिया, जिसे लोग आज भी बार-बार सुनना पसंद करते हैं.
27 साल बाद भी क्यों नहीं फीका पड़ा इसका क्रेज
आज भी इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब और पुराने गानों की प्लेलिस्ट में कोरे कोरे सपने की मौजूदगी साफ दिखाई देती है. पुराने दौर के लोग इसे अपनी यादों से जोड़कर सुनते हैं, तो नई पीढ़ी इसकी मेलोडी की वजह से इसे पसंद कर रही है. यही वजह है कि 27 साल बाद भी ये गाना सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि 90s के दौर की ऐसी याद बन चुका है, जिसे सुनते ही पुराने दिन ताजा हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें- 64 साल पुराना गाना, जिसकी रिकॉर्डिंग पर धर्मेंद्र और लता मंगेशकर की हुई पहली मुलाकात, इमोशनल हुए थे हीमैन