अनपढ़ पति ने पत्नी को बनाया अफसर, नाराज ससुर को ऑफिस बुलाकर छुए पांव, तो फिल्म बन गई टीवी की शोले, यूट्यूब पर 66 करोड़ के पार

27 साल पुरानी अमिताभ बच्चन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं दिखाया, लेकिन ये ऐसी हिट हुई की टीवी पर हर रोज दिखाई गई. यूट्यूब पर भी इस फिल्म को 66 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
27 साल पुरानी फिल्म बन गई टीवी की शोले
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं जो आती हैं हिट होती हैं और फिर धीरे-धीरे लोग इनको भूल जाते हैं. लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करेंगे जिसको रिलीज हुए 27 साल हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज आज भी लोगों के बीच में कम होने का नाम नहीं ले रहा है. 21 मई 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था. फिल्म में अमिताभ ने भानुप्रताप सिंह और उनके बेटे हीरा ठाकुर का रोल निभाया था. फिल्म की कहानी एक ऐसे अनपढ़ बेटे की है जिसे उनका पिता नाकाबिल समझता है और घर से निकाल देता है. ऐसे में उनकी पत्नी उनका साथ देती हैं और खुद एक ऑफिसर बनती है. और हीरा मेहनत कर के एक बड़ा कारोबारी बन जाता है. इस फिल्म को हर रोज टीवी पर दिखाया गया, इसके साथ ही फिल्म के सीन्स पर बने मीम्स ने इसे एक अलग ही पहचान दी.

पत्नी बनी IAS अफसर, पति ने खड़ा किया कारोबार

फिल्म की कहानी हीरा और उनकी पत्नी राधा के इर्द-गिर्द घूमती है. अपनी पत्नी को अफसर बनाने के लिए हीरा काफी मेहनत करते हैं, राधा को सपोर्ट करते हैं. फिल्म में हीरा एक अनपढ़ व्यक्ति का किरदार निभाता है. इसके बावजूद भी जिस तरह से उनकी पत्नी राधा उनका साथ देती है ये भाव दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखता है. राधा से शादी के बाद दोनों अलग जिंदगी शुरू करते हैं. हीरा पहले एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं इसके बाद वो अपनी ट्रांसपोर्ट की कंपनी बनाते हैं. वहीं राधा IAS अफसर बन जाती है. लेकिन हीरा के पति भानूप्रताप की नाराजगी कायम रहती है.

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

बहू के ऑफिस पहुंचे ससुर, छुए पांव

फिल्म का सीन जिसमें राधा अपने पद पर रहते हुए एक ऑफिसर और बहू दोनों का फर्ज बखूबी निभाती हैं, लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है. एक IAS अफसर बनने के बाद भी वो अपने ससुर को पूरा सम्मान देती है. वहीं पिता के घर से निकालने के बाद भी हीरा और उनकी पत्नी अपने पिता को उतनी ही इज्जत देता है. फिर वो अपने पिता के सपनों को पूरा करता है. फिल्म की कहानी सिर्फ पारिवारिक ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों और सम्मान की कहानी बनाती है. 

7 करोड़ में बनी, 12.65 करोड़ कमाए, फिर टीवी पर बन गई 'शोले'

फिल्म का बजट 7 करोड़ रुपए था, जबकि इसका इंडिया में नेट कलेक्शन 6.67 करोड़ था और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 12.6455 करोड़ रुपये रहा. यानी फिल्म थिएटर में अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई और इसे फ्लॉप माना गया. लेकिन टीवी ने इस फिल्म की पूरी किस्मत बदल दी. सोनी मैक्स पर यह फिल्म रिपीट टेलीकास्ट होती थी. 2025 की हॉलीवुड रिपोर्टेर इंडिया की रिपोर्ट में इस फिल्म को शोले कहा गया. वहीं यूट्यूब में इस फिल्म को 66 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी लोगों ने बेहद पसंद किया. फिल्म में 8 गाने थे जिसको अनु मलिक और समीर ने बोल लिखे थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सात फेरों के बिना दुल्हन नहीं होती दूल्हे की, 44 साल पुराने गाने में शादी के 7 वचनों की कहानी, अवधी की मिठास, हेमलता की आवाज ने बनाया खास

Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Amitabh Bachchan