2650 करोड़ की फिल्म 30 जुलाई को हो रही रिलीज, 17 जुलाई को आई इस हीरो की फिल्म ने 2 दिन में कमाए 2500 करोड़

2650 करोड़ रुपये की फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हो रही है. ये उस एक्टर की मूवी है, जिसकी एक फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई है और दुनियाभर में 2500 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. पढ़ें डिटेल्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2650 करोड़ बजट की मूवी 30 जुलाई को हो रही रिलीज, एक्शन ऐसा रह जाएंगे हैरान
IMDb
नई दिल्ली:

स्पाइडर-मैन फैंस के लिए खुशखबरी है. टॉम हॉलैंड की अगली फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई 2026 (फिल्म अमेरिका में 31 जुलाई को रिलीज होगी) को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. डायरेक्टर डेस्टिन डेनियल क्रेटन की ये फिल्म पीटर पार्कर की जिंदगी में एक ब्रांड न्यू चैप्टर ला रही है. दुनिया पीटर को भूल चुकी है, लेकिन वह अकेले न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्पाइडर-मैन बनकर अपराध से लड़ रहा है. नया दुश्मन भी सामने आ चुका है. स्पाइडर-मैन मारवल का वो सुपरहीरो है जिसकी दीवानगी दुनिया भर में है.

यही नहीं स्पाइडर-मैन के साथ ही टॉम हॉलैंड के फैन्स के लिए भी यह डबल ट्रीट है क्योंकि 17 जुलाई को ही उनकी फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज हुई है, जिसने पहले दो दिन में ही अपना बजट वसूल लिया है. फिल्म का बजट लगभग 2400 करोड़ रुपये है और इसने अभी तक 2500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

आइए जानते हैं कितना है 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का बजट और क्या है इससे जुड़ी खास बातें.  

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' स्टार कास्ट

फिल्म में टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन की भूमिका में वापसी कर रहे हैं. जेंडाया एमजे के रूप में नजर आएंगी. जैकब बटालोन नेड लीड्स बनेंगे. सैडी सिंक (स्ट्रेंजर थिंग्स) की भूमिका को लेकर काफी चर्चा है. जॉन बर्नथल पनिशर के रूप में, ट्रामेल टिलमैन, माइकल मान्डो स्कॉर्पियन के रूप में और मार्क रफालो हल्क बनकर फिल्म में एंट्री करेंगे. इस एमसीयू की अनोखी दुनिया देखने को मिलेगी

Advertisement

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बजट

फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 275 मिलियन डॉलर (लगभग 2650 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है. हालांकि ओपनिंग वीकेंड में ही 228 मिलियन डॉलर कमाने का अनुमान है, जो बजट को कवर कर सकता है. 

'स्पाइडर-मैन' से जुड़ी खास बातें

  • यह एमसीयू की 38वीं फिल्म है. टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म.
  • फिल्म नो वे होम की घटनाओं के बाद सेट है, जहां पीटर की पहचान दुनिया से मिट गई है.
  • फिल्म का प्रोडक्शन ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ है. 
  • इसे आईमैक्स और 4डीएक्स वर्जन में भी रिलीज किया जाएगा.

अब तक कितनी स्पाइडर-मैन फिल्में आईं?

लाइव-एक्शन थिएट्रिकल फिल्मों की बात करें तो अब तक 8 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं: 

  1. स्पाइडर-मैन (2002, टोबी मैगॉयर) 
  2. स्पाइडर-मैन 2 (2004) 
  3. स्पाइडर-मैन 3 (2007) 
  4. द अमेजिंग स्पाइडर-मैन (2012, एंड्र्यू गारफील्ड) 
  5. द अमेजिंग स्पाइडर-मैन 2 (2014) 
  6. स्पाइडर-मैन: होमकमिंग (2017, टॉम हॉलैंड) 
  7. स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम (2019) 
  8. स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021)

स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइजी अब 24 साल से ज्यादा पुरानी है और हर बार नई ऊंचाइयों को छू रही है. देखना है स्पाइडर-मैन की ये जर्नी कैसी रहती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
संसद मार्च के बाद सियासी बवाल, राहुल भी कूदे... जानें- क्या-क्या हुआ?
Topics mentioned in this article
Spider Man Brand New Day
Tom Holland
The Odyssey
Entertainment