26 साल पुराना वो गाना जिसे ना वक्त मिटा पाया, ना नई पीढ़ी भुला पाई, Gen-z ने भी किया जमकर डांस, बाबुल सुप्रियो ने अपनी आवाज में सुपरहिट

कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनते ही दिल में प्यार की नई उमंग जाग उठती है. उनकी धुन में एक अलग ही सुकून होता है और बोल सीधे दिल को छू जाते हैं. प्यार का इजहार करना हो या किसी खास की याद में खो जाना, ऐसे गाने हर एहसास को खूबसूरत बना देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
26 साल पुराना वो गाना जिसे ना वक्त मिटा पाया, ना नई पीढ़ी भुला पाई
NDTV

कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनते ही दिल में प्यार की नई उमंग जाग उठती है. उनकी धुन में एक अलग ही सुकून होता है और बोल सीधे दिल को छू जाते हैं. प्यार का इजहार करना हो या किसी खास की याद में खो जाना, ऐसे गाने हर एहसास को खूबसूरत बना देते हैं. 26 साल पहले ऐसा ही एक गाना आया था, जो उस वक्त हर किसी की जुबान पर छा गया था. खास बात यह है कि वक्त के साथ इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं होती, बल्कि हर नई पीढ़ी इसे अपने अंदाज में महसूस करती है.

इस सिंगर की आवाज में हुआ हिट

इस गाने का नाम ‘दिल ने दिल को पुकारा' है. यह गाना साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' का है. इस सुपरहिट गाने को बाबुल सुप्रियो ने अपनी शानदार आवाज में गाया है. ‘दिल ने दिल को पुकारा' गाने के बोल इब्राहिम अश्क ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया है. गाने में प्यार का इजहार, दो दिलों की मुलाकात और एक-दूसरे के करीब आने की चाह को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है.

फिल्म के बारे में

‘दिल ने दिल को पुकारा' को फिल्म ‘कहो ना... प्यार है' में फिल्माया गया है. 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म से ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने हिंदी सिनेमा में बतौर लीड कलाकार अपनी शुरुआत की थी. फिल्म में ऋतिक रोशन रोहित और राज के दो किरदारों में नजर आए, जबकि अमीषा पटेल ने सोनिया का रोल निभाया.

गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. ऋतिक के डांस मूव्स और अमीषा की खूबसूरती ने इस गाने को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई. फिल्म में अनुपम खेर, फरीदा जलाल, दलीप ताहिल, मोहनीश बहल और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी नजर आए थे.

Advertisement

फिल्म का म्यूजिक

‘कहो ना... प्यार है' का म्यूजिक उस दौर में काफी हिट हुआ था. फिल्म के गानों में ‘एक पल का जीना', ‘ना तुम जानो ना हम', ‘चांद सितारे' और ‘प्यार की कश्ती में' जैसे गाने भी शामिल थे. राजेश रोशन के संगीत और अलग-अलग गायकों की आवाज ने इस एल्बम को खास बनाया.

Featured Video Of The Day
PF TOP NEWS : पेंशन की तरह हर महीने मिलेगा PF का पैसा!
Topics mentioned in this article
Kaho Naa Pyaar Hai
Kaho Naa Pyaar Hai Actors
Kaho Naa Pyaar Hai Box Office
Babul Supriyo
Babul Supriyo Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं