25 साल पहले शाहरुख खान ने ठुकराई फिल्म, अक्षय कुमार बने थे खतरनाक विलेन, जीता था फिल्मफेयर

शाहरुख खान ने जिस फिल्म को नेगेटिव रोल की वजह से ठुकरा दिया था, उसी फिल्म ने अक्षय कुमार को सुपरहिट विलेन बना दिया. ‘अजनबी’ में उनके अंदाज ने दर्शकों को चौंका दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख के रिजेक्शन ने चमका दी अक्षय कुमार की किस्मत,

बॉलीवुड में किस स्टार की किस्मत कब पलट जाए, ये कोई नहीं जानता. कई बार एक ‘ना' किसी दूसरे एक्टर के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा मौका बन जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ था 25 साल पहले, जब शाहरुख खान ने एक फिल्म करने से इनकार कर दिया था. उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही रिजेक्शन आगे चलकर अक्षय कुमार के करियर का गेमचेंजर बन जाएगा. मजेदार बात ये थी कि फिल्म में हीरो का नहीं, बल्कि एक चालाक और खतरनाक विलेन का रोल था. लेकिन अक्षय कुमार ने रिस्क लिया और फिर पर्दे पर ऐसा खेल दिखाया कि दर्शक भी दंग रह गए. फिल्म सुपरहिट हुई, अवॉर्ड मिला और अक्षय के करियर में एक नया मोड़ आ गया.

ये भी पढ़ें: बुआ की वजह से 15 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने कर ली थी शादी, बोलीं- ‘मैं गुड़ियों से खेलती थी और शादी हो गई'

शाहरुख ने क्यों कहा था ना

हम बात कर रह हैं साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘अजनबी' की जो पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नेगेटिव शेड वाला किरदार था और उस समय शाहरुख ऐसे रोल नहीं करना चाहते थे. यही वजह रही कि उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया. इसके बाद मेकर्स अक्षय कुमार के पास पहुंचे. अक्षय को कहानी पसंद आई और उन्होंने बिना ज्यादा वक्त लिए उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी.

अक्षय कुमार का खतरनाक अंदाज छा गया

‘अजनबी' एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म थी, जिसमें हर थोड़ी देर में कहानी नया मोड़ लेती है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, करीना कपूर और बिपाशा बसु नजर आए थे. शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट दिखाई देता है, लेकिन फिर कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है जिसने लोगों को सीट से बांधे रखा. खासतौर पर अक्षय कुमार का नेगेटिव किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया. उनका स्टाइल, डायलॉग और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म की जान बन गया.

Advertisement

फिल्म ने दिलाया बड़ा अवॉर्ड

करीब 17 करोड़ के बजट में बनी ‘अजनबी' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था, जो अपने सस्पेंस और ट्विस्ट वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म ने सिर्फ कमाई ही नहीं की, बल्कि अक्षय कुमार को बेस्ट विलेन कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया. आज भी फैंस ‘अजनबी' को अक्षय कुमार की सबसे अलग फिल्मों में गिनते हैं.

Featured Video Of The Day
मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई वैन फिर किया धमाका, मचा बवाल
Topics mentioned in this article
Shah Rukh Khan
Akshay Kumar
Ajnabee
Ajnabee 2001
Film Ajnabee