जब भी शाहरुख खान की सबसे सफल फिल्मों का जिक्र होता है तो इसमें 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास का नाम जरूर आता है. इस फिल्म में देवदास की भूमिका में दिखे शाहरुख ने जिस संजीदगी से अपना रोल निभाया, उसे देख न सिर्फ दर्शक बल्कि क्रिटिक्स भी उनके फैन बन गए. ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय दिखी थीं. इस जोड़ी को गिनी-चुनी लेकिन यादगार फिल्मों में साथ देखा गया. इन दोनों सितारों के होने के बावजूद इस फिल्म में जान डाल दी माधुरी दीक्षित ने, जो चंद्रमुखी के रोल में नजर आईं. फिल्म के गाने भी कमाल के थे. आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसे माधुरी ने अपने अभिनय और डांस से अमर बना दिया है.
शरद चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1917 के देवदास नाम का उपन्यास लिखा था. शरद चंद्र के उसी उपन्यास पर आधारित इस फिल्म ने भी इतिहास रच दिया. अधूरी प्रेम की कहानी और विरह को दिखाती ये फिल्म अब कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था, जो अपने लार्जर दैन लाइफ सेट्स और शानदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं.
माधुरी का आइकॉनिक सॉन्ग
फिल्म देवदास में माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गाना ‘हम पे ये किसने हरा रंग डाला' उस वक्त का सबसे सफल गाना था. सेट को बीते जमाने के कोठों का भव्य रूप दिया गया था. गाने में चंद्रमुखी के कोठे का सेट बहुत बड़ा और चमकीला बनाया गया था. रेड और गोल्डन रंगों का इस्तेमाल कर इसे सेट को असली कोठे का रूप दिया गया. कहा जाता है कि इस गाने के लिए माधुरी ने कई महीनों तक डांस प्रैक्टिस की थी, क्योंकि इसके कुछ स्टेप्स बेहद कठिन थे. दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया था और उन्होंने माधुरी के साथ मिलकर हर एक अदा को बहुत खूबसूरत बनाया.
श्रेया घोषाल को मिली पहचान
यह गाना श्रेया घोषाल के शुरुआती और सबसे पॉपुलर गानों में से एक है. उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से इसमें जान डाल दी थी. तब श्रेया इंडस्ट्री में नई थीं और इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान दिखाई. यूट्यूब पर इस गाने को 20 लाख से अधिक बार देखा गया है.
क्या आप जानते हैं ये बात?
2002 में रिलीज हुई देवदास का गीत ‘मार डाला' बॉलीवुड के सबसे भव्य गानों में गिना जाता है, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को फिल्माने में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जो उस दौर में बड़ी रकम मानी जाती थी. माधुरी दीक्षित की नजाकत भरी अदाओं और क्लासिकल डांस ने इसे अमर बना दिया. कविता कृष्णमूर्ति और केके की आवाज ने गाने में जान फूंक दी. फिल्म का संगीत इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके करीब 20 लाख कैसेट्स बिक गए और मार डाला आज भी दर्शकों की पसंद बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: गोविंदा-सुनीता आहूजा का नहीं हो रहा तलाक, इस वजह से फैमिली कोर्ट पहुंची थीं हीरो नंबर 1 की वाइफ