24 कैरेट सोने की कीमत हुई एक लाख 62 हजार के पार, रश्मिका-विजय की शादी की जूलरी देख कहेंगे सोने की खान

Rashmika Wedding Gold Jewellery: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में रॉयल अंदाज में शादी की. उनकी शादी के बाद खासतौर पर गोल्ड ज्वेलरी की खूब चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rashmika Wedding Gold Jewellery: विजय और रश्मिका की गोल्ड वेडिंग जूलरी देख हैरान रह गए इंटरनेट यूजर्स
नई दिल्ली:

Rashmika Wedding Gold Jewellery: 26 फरवरी को उदयपुर में हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी ने सभी को चौंका दिया. दोनों ने बेहद ही रॉयल अंदाज में सात फेरे लिए. शादी के इस पूरे समारोह में विजय और रश्मिका के लुक के साथ ही उन्होंने जो ज्वैलरी पहनी थी, वह काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है. विजय और रश्मिका दोनों ने ही शादी में गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई थी जो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां एक ओर शादियों में डायमंड की ज्वैलरी अब काफी ज्यादा दिखने लगी है, वहीं, रश्मिका और विजय के लुक को देखकर लगता है पुराने गोल्ड के गहनों का ट्रेंड फिर से आ गया है.

रश्मिका का ट्रेडिशनल लुक

अपने खास दिन पर रश्मिका ने साउथ इंडियन टच वाली सिंदूरी साड़ी पहनी थी. उनके पूरे लुक में ट्रेडिशनल अंदाज साफ दिख रहा था. उन्होंने दो भारी गोल्डन नेकलेस पहने थे. साथ में मांग टीका, बाजूबंद, कमरबंद और छोटी सी नोज पिन भी थी. पिछले कुछ सालों में जहां दुल्हनें शादी में कुंदन और डायमंड ज्वेलरी को पसंद कर रही थीं, वहीं रश्मिका ने पूरा गोल्ड लुक अपनाकर अलग पहचान बनाई. उनका अंदाज 90 की दुल्हनों की याद दिला रहा था.

ये भी पढे़ं- रश्मिका मंदाना के देवर ने खूब लुटाया नई भाभी पर प्यार, भाई विजय देवरकोंडा की शादी पर लिखा स्पेशल पोस्ट

Advertisement

विजय का रॉयल स्टाइल

विजय देवरकोंडा ने भी अपने लुक को सादगी और शाही अंदाज से पूरा किया. उन्होंने नेकलेस और रिस्टबैंड पहना, जो उनके आउटफिट के साथ अच्छी तरह मैच कर रहा था. दोनों का लुक एकदम रॉयल लग रहा था. शादी की तस्वीरों में कपल का अंदाज फैंस को खूब पसंद आया.

ये भी पढ़ें-  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच कितना है उम्र का फासला, नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान

Advertisement

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने क्यों चुनीं गोल्ड की ज्वैलरी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आंध्र के पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की है, जिसके चलते उन्होंने कुंदन या डायमंड के बजाय ऑल-गोल्ड लुक का चुनाव किया. दरअसल, इसके पीछे की वजह यह थी कि साउथ इंडियन शादियों में डायमंड और कुंदन की ज्वैलरी को कम तवज्जो दी जाती है क्योंकि उनमें कोल्ड एनर्जी होती है. वहीं गोल्ड को शुभ भी माना जाता है और यही एक वजह है कि साउथ इंडियन दुल्हनें गोल्ड को वेडिंग लुक के लिए चुनती हैं.   

आसमान छूती गोल्ड ज्वेलरी की कीमतें

शादी के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके गहनों की कीमत को लेकर हुई. अभी 22 कैरेट सोने का रेट करीब 146,000 रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में लोगों ने उनके गहनों की कीमत का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया. महंगे सोने के बावजूद रश्मिका ने यह साबित कर दिया कि ट्रेडिशनल लुक कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता.

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरान-इजरायल के बीच होगा तेल युद्ध? | Iran War News