22 साल पुरानी फिल्म, जिसके 3 पार्ट, तीनों ही हिट, एक एक्टर को मिली इसी फिल्म से पहचान, कहा - वो है तो मैं एक्टर हूं

आज की हमारी स्टोरी एक ऐसे एक्टर की इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग आज भी एक फिल्म और उसके मजेदार अंदाज के लिए याद करते हैं. इस एक्टर ने मल्टी-स्टारर फिल्म सीरीज में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धूम में नजर आते हैं उदय चोपड़ा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स रहे हैं, जो भले ही ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए, लेकिन अपने सिर्फ एक ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस गए हैं. आज की हमारी स्टोरी एक ऐसे ही चेहरे की इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग आज भी एक फिल्म और उसके मजेदार अंदाज के लिए याद करते हैं. इस एक्टर ने मल्टी-स्टारर फिल्म सीरीज में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. लेकिन समय के साथ यह एक्टर फिल्मों से दूर होता चला गया. फिर भी उसका एक किरदार आज भी लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है. अगर आप अभी भी इस एक्टर का नाम नहीं सोच पाए हैं, तो हम बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि धूम में इंस्पेक्टर अली का किरदार निभाने वाले उदय चोपड़ा हैं.

वायरल वीडियो में खुद पर कसा तंज 

हाल ही में उदय चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने करियर को लेकर मजाकिया अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि ‘धूम' उनके लिए क्या मायने रखती है, तो उन्होंने कहा, “धूम मेरे लिए बहुत मायने रखती है, क्योंकि धूम है, तो मैं एक्टर हूं, धूम नहीं है, तो मैं एक्टर नहीं हूं.” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद अभिषेक बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ भी हंस पड़े. यह वीडियो अब फैंस के बीच खूब शेयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- पापा से डरते थे आमिर खान, कहने पर बिना स्क्रिप्ट करने पर साइन की थी दो फिल्म, कहा- आप मुझे दोषी ठहरा सकते हैं

Advertisement

‘धूम' में अली का किरदार

धूम सीरीज में उदय चोपड़ा ने अली नाम के एक मजेदार और थोड़ा नासमझ पुलिसवाले का रोल निभाया है. यह किरदार एक चोर से पुलिस बनने की कहानी के साथ दर्शकों के सामने आया, जिसने फिल्म में हल्का-फुल्का कॉमिक टच जोड़ा. इस सीरीज में उनकी केमिस्ट्री अभिषेक बच्चन के साथ काफी पसंद की गई. ‘धूम' फ्रेंचाइजी की सफलता ने उन्हें पहचान जरूर दिलाई, लेकिन इसके बाद वह बड़े प्रोजेक्ट्स में ज्यादा नजर नहीं आए.

एक्टिंग में नहीं मिली सफलता 

उदय चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की मोहब्बतें से की थी. इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली. धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और फिल्म प्रोडक्शन व दूसरे कामों पर ध्यान देने लगे. लंबे समय से वह बॉलीवुड से लगभग गायब हैं, लेकिन धूम में निभाया गया उनका किरदार आज भी उनकी पहचान बना हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 30 साल के डांस डायरेक्टर से की 13 की उम्र में शादी, मिला धोखा हुईं प्रेग्नेंट, दूसरे पति के लिए एक शर्त पर अपना इस्लाम

Featured Video Of The Day
EC Command Center in Bengal: जहां से रखी जा रही पूरे बंगाल पर नजर, देखें EC का कमांड सेंटर
Topics mentioned in this article