पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास लगातार अपने दमदार फिल्मों की लाइनअप के साथ नए मुकाम हासिल कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और इसे उनके करियर का अब तक का सबसे महत्वपूर्ण फेज माना जा रहा है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास पिछले तीन महीनों से फौजी और स्पिरिट फिल्मों के बीच शेड्यूल मैनेज कर रहे हैं. उनका यह व्यस्त रूटीन कम से कम अगले चार महीनों तक और जारी रहने वाला है. दोनों फिल्में पूरी तरह अलग-अलग जॉनर और दुनिया से जुड़ी हैं, जिसकी वजह से प्रभास को हर प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग इंटेंस तैयारी करनी पड़ रही है.
2026 में अब कोई नई फिल्म नहीं?
इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, प्रभास की पूरी डेट डायरी अभी शूटिंग और प्रिपरेशन से भरी हुई है. 2026 के लिए उनके पास लगभग कोई नई तारीख बची ही नहीं है. इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद प्रभास दुनियाभर के दर्शकों को यादगार सिनेमाई अनुभव देने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं. सूत्र बताते हैं कि प्रभास का यह व्यस्त कैलेंडर न सिर्फ उनके बड़े प्रोजेक्ट्स के भारी स्केल को दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि बड़े फिल्मकार आज भी उनकी बॉक्स ऑफिस ताकत पर पूरा भरोसा रखते हैं.
2027 होगा प्रभास का सबसे धमाकेदार साल
अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चला तो 2027 प्रभास और उनके फैंस दोनों के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है. इस साल उनकी कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज हो सकती हैं. प्रभास अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, मेहनत और सिनेमा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं. हाल के वर्षों में बाहुबली, साहो, राधे श्याम और सालार जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने पूरे भारत में अपना दबदबा कायम किया है. अब फैंस को उम्मीद है कि 2027 में वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचा देंगे.
यह भी पढ़ें: बॉबी देओल को एक फोटो की वजह से मिली 917 करोड़ की फिल्म, गर्व से चौड़ा हुआ था पापा धर्मेंद्र का सीना
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि प्रभास को पिछले कुछ समय से एक बड़ी हिट फिल्म की दरकार है. अगर 2027 में उनकी फिल्में सही समय पर रिलीज हुईं और दर्शकों को पसंद आईं तो वे एक बार फिर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में अपना नाम चमका सकते हैं. फिलहाल प्रभास फौजी, स्पिरिट और एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में पूरी तरह व्यस्त हैं. फैंस बेसब्री से इन फिल्मों की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सलमान खान के साथ किया था डेब्यू, रातों-रात बदल गई 16 साल की लड़की की जिंदगी, बोली मुझसे मेरी आजादी छिन गई थी