ओटीटी पर रिलीज हुई वो फिल्म, जिसने जीते थे 7 फिल्मफेयर अवार्ड, चाचा-भतीजी की कहानी देख आज भी कांप जाती है रूह

बात करेंगे आज से तीन से पहले रिलीज हुई उस तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म की, जिसकी इमोशनल कहानी यकीनन आपकी आंखें गीली कर देगी. यह कहानी शुरू होती है एक छोटी बच्ची की किडनैपिंग से, जिसे ढूंढने के लिए उसका चाचा दिन रात एक कर देता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस क्राइम थ्रिलर ने जीते 7 बड़े अवार्ड

एक्शन, थ्रिलर और क्राइम फिल्मों के साथ-साथ साउथ सिनेमा इमोशनल कहानियों को भी शानदार ढंग से पेश करता है. साउथ फिल्मों का कहानी कहने का इतना बेहतरीन अंदाज है कि बॉलीवुड इसके आगे कहीं भी नहीं टिकता है. साल दर साल कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं, जो दिलों-दिमाग पर लंबे समय तक असर छोड़ जाती हैं. बात करेंगे आज से तीन से पहले रिलीज हुई उस तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म की, जिसकी इमोशनल कहानी यकीनन आपकी आंखें गीली कर देगी. यह कहानी शुरू होती है एक छोटी बच्ची की किडनैपिंग से, जिसे ढूंढने के लिए उसका चाचा दिन रात एक कर देता है. 

रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर एस यू अरुण कुमार ने किया था. फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ हैं, जो बॉलीवुड में भी काम करते हैं. इस फिल्म में उनका किरदार का लुक इतना साधारण है कि लगता है कि इस किरदार के पीछे कोई एक्टर नहीं बल्कि एक असल इंसान छिपा है. निमिषा सजयन, साहस्रा श्री, आफिया तस्नीम और अंजलि नायर फिल्म में वो किरदार हैं, जो अपने-अपने रोल में शत-प्रतिशत उतरे हैं. कई भाषाओं में रिलीज हुई यह तमिल ड्रामा तमिलनाडु के कुछ हिस्सो में ही शूट हुई थी. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम चिट्टा है. इसकी कहानी चाचा और भतीजी के इर्द-गिर्द ही घूमती है. सिद्धार्थ फिल्म में एक सरकारी कर्मचारी के रोल में हैं और अपनी 8 साल की भतीजी सुंदरी से बहुत प्यार करते हैं और उसकी एक-एक चीज का बहुत ख्याल रखते हैं.

क्लाइमैक्स आते-आते रूह कंपा देती है फिल्म

दरअसल, फिल्म की कहानी सुंदरी के लापता और फिर उसकी किडनैपिंग से शुरू होती है. फिल्म का विलेन इतनी खतरनाक एक्टिंग करता है कि अमरीश पुरी भी उसके आगे फीके पड़ जाए. एक तरफ विलेन के चेहरे पर घबराहट और दूसरी तरफ ऑटो रिक्शा में उसकी गोद में किडनैप की हुई ये बच्ची और तीसरी तरफ एक्टर की बेतहाशा तलाश फिल्म की सबसे बड़ी जान है. इस फिल्म की असली हीरो पुलिस बनती है. बच्ची की तलाश में पुलिस ने जो जाल बिछाया है, वो वाकई में काबिले तारीफ है.

यह भी पढ़ें: जब नहीं हुई थी अजय देवगन की शादी, उनकी बहन के रिसेप्शन में यूं पहुंचीं थीं काजोल, सलमान-अक्षय पर भारी पड़े थे बॉबी देओल

महज 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस फिल्म को 7 फिल्मफेयर अवार्ड मिले थे और फिल्म ओटीटी पर खूब ट्रेंड हुई थी. आईएमडीबी ने इसे 8.2 रेटिंग दी है. यहां तक कि आज भी सोशल मीडिया पर इसकी फिल्म की क्लिप वायरल होती रहती है.



 

Featured Video Of The Day
Trump vs Khamenei: ईरान से अमेरिकी क्यों निकलने लगे? America | Iran | Shubhankar Mishra | NDTV India