200 साल पुराने शाही पेंडेंट ने बढ़ाई करीना कपूर की मुश्किलें, माफी और पोस्ट हटाने की मांग

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की दिवाली लुक ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने दिवाली पर एक ऐतिहासिक पेंडेंट पहना था, जिस पर कुरान की पवित्र आयत ‘आयतुल कुर्सी’ अंकित है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
200 साल पुराने शाही पेंडेंट ने बढ़ाई करीना कपूर की मुश्किलें
NDTV

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की दिवाली लुक ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने दिवाली पर एक ऐतिहासिक पेंडेंट पहना था, जिस पर कुरान की पवित्र आयत ‘आयतुल कुर्सी' अंकित है. इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने उन्हें और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को लीगल नोटिस भेजा है. करीना ने दिवाली पर बेज रंग का कफ्तान और टर्बन पहना था. साथ में उन्होंने करीब 200 साल पुराना 30 कैरेट का एमराल्ड पेंडेंट लगाया था. यह पेंडेंट भोपाल रॉयल फैमिली का हिस्सा माना जाता है. 

फोटो को सोशल मीडिया से हटाने की मां

स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि यह पेंडेंट बेगम ऑफ भोपाल का था और सैफ अली खान के परिवार से करीना को मिला है. सैफ की दादी साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी नवाब की बेटी थीं. अब्बास हफीज का कहना है कि इस पेंडेंट पर कुरान की आयत अंकित है, जो मुसलमानों के लिए बहुत पवित्र है. उन्होंने आपत्ति जताई है कि इसे फैशन स्टेटमेंट की तरह सोशल मीडिया पर दिखाया गया.

पोस्ट के लिए मांगे माफी 

हफीज ने कहा कि बेगमों के लिए यह आस्था का प्रतीक था, न कि फैशन का सामान. उन्होंने मांग की है कि करीना उन तस्वीरों को हटाएं और सार्वजनिक माफी मांगें. उन्होंने यह भी साफ किया कि यह उनका व्यक्तिगत कदम है और कांग्रेस पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

Advertisement

नोटिस में सोशल मीडिया पोस्ट हटाने और माफी की मांग की गई है. अगर मांग नहीं मानी गई तो आगे कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है. वकील मोहम्मद जफर ने बताया कि मुख्य आपत्ति गहने पहनने पर नहीं, बल्कि उस पर लिखी पवित्र आयत को लेकर है.

यह भी पढ़ें | सैफ अली खान की बहन सबा ने एक्स भाभी को बताया 'मां जैसी', कहा- बेबो पसंद है पर अमृता सिंह मेरी बड़ी बहन जैसी

Advertisement
Featured Video Of The Day
कुलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी 'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' ने ली
Topics mentioned in this article
Kareena Kapoor
Kareena Kapoor Controversy
Kareena Kapoor Controversies
Bhopal Royal Family
Saif Ali Khan

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं