20 साल पहले इस गाने ने आशिकों को खूब रुलाया, कैटरीना कैफ के दर्द को सुनिधि चौहान ने दी थी आवाज

20 साल पहले रिलीज हुआ ये रोमांटिक गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार पर फिल्माए गए इस गाने को सुनिधि चौहान की आवाज ने हमेशा के लिए यादगार बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
20 साल बाद भी नहीं उतरा इस रोमांटिक गाने का जादू
NDTV

कुछ गाने वक्त के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि हर साल और ज्यादा खास बन जाते हैं. करीब 20 साल पहले रिलीज हुआ एक ऐसा ही रोमांटिक गाना आज भी टूटे दिल वालों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. इस गाने में कैटरीना कैफ की आंखों में छिपा दर्द, अक्षय कुमार के साथ उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री और सुनिधि चौहान की दिल में उतर जाने वाली आवाज ने ऐसा जादू किया कि गाना सीधे लोगों के इमोशंस से जुड़ गया. यही वजह है कि दो दशक गुजरने के बाद भी इसे सुनते ही पुरानी यादें, अधूरी मोहब्बत और बीते दिनों की कसक एक साथ ताजा हो जाती है.

ये भी पढ़ें; कमल हासन और रजनीकांत के साथ किया काम, धोखे ने छीनी दौलत और शौहरत, देह व्यापार करने को मजबूर हुई हीरोन, गुमनामी में हुई मौत

जब कैटरीना और अक्षय की जोड़ी ने जीत लिया दिल

साल 2006 में आई फिल्म हमको दीवाना कर गए में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. फिल्म के कई गाने पसंद किए गए, लेकिन 'मेरे साथ चलते चलते' ने अलग ही पहचान बना ली. प्यार, जुदाई और भावनाओं से भरा ये गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया था.

सुनिधि चौहान की आवाज बनी गाने की जान

इस खूबसूरत गाने को सुनिधि चौहान, शान और कृष्णा ने अपनी आवाज दी थी. वहीं संगीत अनु मलिक का था और बोल समीर ने लिखे थे. सुनिधि की आवाज ने कैटरीना के किरदार की भावनाओं को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि हर लाइन सीधे दिल तक पहुंची. यही वजह है कि आज भी इस गाने को बॉलीवुड के यादगार रोमांटिक ट्रैक्स में गिना जाता है.

Advertisement

फिल्म में बिपाशा थीं लीड, लेकिन छा गए कैटरीना और अक्षय

दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस बिपाशा बसु थीं, लेकिन इस गाने में सबसे ज्यादा चर्चा कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी की हुई. दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल एक्सप्रेशन ने इस गाने को और भी खास बना दिया. यही कारण है कि रिलीज के करीब दो दशक बाद भी इसे कल्ट क्लासिक सॉन्ग कहा जाता है.

आज भी करोड़ों दिलों की प्लेलिस्ट में शामिल

समय बदल गया, म्यूजिक का ट्रेंड बदल गया, लेकिन इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई. यूट्यूब पर इसे करीब 8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. पुराने बॉलीवुड गानों के शौकीन आज भी इस ट्रैक को बड़े चाव से सुनते हैं. यही तो किसी भी यादगार गाने की सबसे बड़ी पहचान होती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
कौन बन सकता है राम मंदिर का CEO? जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया
Topics mentioned in this article
Katrina Kaif
Akshay Kumar
Humko Deewana Kar Gaye
Sunidhi Chauhan
Bollywood