20 साल पुराना एक ही फिल्म का वो 9 गाना, जो हर लड़की की प्लेलिस्ट में होता है शामिल, रविंद्र जैन ने दिया सभी का म्यूजिक, सभी बने यादगार नगमे

20 साल पुरानी इस फिल्म के 9 गाने आज भी लगभग हर लड़की की प्लेलिस्ट में मिल जाएंगे. इन सभी गानों का म्यूजिक रविंद्र जैन ने दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हर लड़की की प्लेलिस्ट में शामिल हैं ये 9 गाने

20 साल पहले आई एक फिल्म ने शादी को सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं, बल्कि पूरे परिवार का खूबसूरत सफर बना दिया था. फिल्म थी ‘विवाह', जिसमें शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी ने प्रेम और सादगी की कहानी दिखाई. लेकिन इस फिल्म की सबसे बड़ी पहचान इसके गाने भी बने. रविंद्र जैन के संगीत में सजे इन नगमों में प्यार, शादी, विदाई और परिवार की खुशियां सब कुछ था. यही वजह है कि आज भी ‘विवाह' के गाने शादी के हर मौके पर सुनाई देते हैं.

हर शादी के मौके के लिए था एक गाना

‘विवाह' का संगीत एल्बम 2006 में आया था और इसमें 9  गाने शामिल थे. इनमें से कई गाने आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं. ‘मुझे हक है' और ‘दो अनजाने अजनबी' प्रेम की शुरुआत और एक-दूसरे को समझने की कहानी कहते हैं. वहीं ‘मिलन अभी आधा अधूरा है' और ‘हमारी शादी में' शादी की खुशी को दिखाते हैं.

ये Video भी देखें: Sapna Choudhary EXCLUSIVE: स्टेज पर पहला दिन, आदमियों की 'वो' नजर, खुदकुशी की कोशिश, बेबाक

फिल्म के बाकी गाने भी अलग-अलग मौकों के लिए याद किए जाते हैं. ‘ओ जीजी' बहनों की मस्ती और शादी की तैयारियों की याद दिलाता है. ‘तेरे द्वार पे आई बारात' बारात के स्वागत का गाना बन गया. ‘जय गौरी मां' और ‘सवैया राधे कृष्ण की ज्योति' जैसे भक्ति गीतों ने एल्बम में पारंपरिक रंग जोड़ा. ‘कल जिसने जन्म यहां पाया' परिवार और जीवन के रिश्तों की बात करता है.

Advertisement

रविंद्र जैन ने अकेले संभाला संगीत और बोल

‘विवाह' के गानों की खास बात यह थी कि इनके संगीत और बोल दोनों रविंद्र जैन ने दिए थे. उन्होंने फिल्म के लिए प्रेम, शादी और परिवार से जुड़े गीत लिखे, जिन्हें अलग-अलग गायकों ने अपनी आवाज दी. ‘मुझे हक है', ‘दो अनजाने अजनबी' और ‘मिलन अभी आधा अधूरा है' को उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने गाया. ‘हमारी शादी में' में बाबुल सुप्रियो और श्रेया घोषाल की आवाज सुनाई दी.

रविंद्र जैन की इस फिल्म के संगीत की खासियत यह थी कि इसमें बहुत ज्यादा शोर या दिखावा नहीं था. गाने सीधे दिल तक पहुंचते थे. यही वजह है कि ‘विवाह' का संगीत आज भी शादी के कार्यक्रमों में आसानी से फिट हो जाता है.

Advertisement

शाहिद-अमृता की जोड़ी और फिल्म की सफलता

‘विवाह' का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया था. फिल्म में शाहिद कपूर ने प्रेम और अमृता राव ने पूनम का किरदार निभाया. इनके अलावा अनुपम खेर, आलोक नाथ, सीमा बिस्वास, समीर सोनी और लता सभरवाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए. फिल्म की कहानी सगाई से शादी तक के सफर और उसके बाद आने वाली मुश्किलों पर आधारित थी.

फिल्म 10 नवंबर 2006 को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, इसका बजट करीब 8 करोड़ रुपये था और भारत में इसने 31.56 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड इसकी कमाई करीब 49.56 करोड़ रुपये रही. इसे बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिला.

विवाह फिल्म में कौन-कौन से गाने हैं- 

1. प्रमुख गाने:मुझे हक है (Mujhe Haq Hai)

2. दो अंजाने अजनबी (Do Anjaane Ajnabi)

3. मिलन अभी आधा अधूरा है (Milan Abhi Aadha Adhura)

4. हमारी शादी में (Hamari Shaadi Mein)

5. कल जिसने जनम यहां पाया (Kal Jisne Janam Yahan Paaya)

6.ओ जीजी (O Jiji)

7. तेरे द्वारे पे आई बारात (Tere Dware Pe Aai Baraat)

8. जय गौरी मां (Jai Gauri Maa)

9.सवैय्यां- छोटा सा साजन (Savaiyaa-Chhota Sa Saajan)

यह भी पढ़ें: 27 साल पुरानी वो फिल्म, जिसके सभी गाने थे चार्टबस्टर, मां-बाप, भाई-बहन, शादी, पिकनिक सबके लिए था एक गाना, 44 सितारों की फौज ने बनाया सुपरहिट

‘विवाह' की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी थी. फिल्म ने बिना बड़े एक्शन या भारी-भरकम कहानी के दर्शकों के दिल में जगह बनाई. आज भी जब किसी शादी में ‘हमारी शादी में' या ‘मुझे हक है' बजता है, तो लोगों को इस फिल्म की याद आ जाती है. यही वजह है कि इसके गाने 20 साल बाद भी सदाबहार बने हुए हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Elections: लाल से नीला हुआ समाजवादी रंग! अखिलेश का Code Blue क्या है?
Topics mentioned in this article
Vivah
Entertainment
Shahid Kapoor
Amrita Rao
Bollywood