20 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग, 500 करोड़ का बजट, हिट होने के लिए टॉक्सिक को कमाने होंगे इतने रुपये

केजीएफ फ्रैंचाइज के बाद हिंदी बेल्ट में मशहूर हुए कन्नड़ फिल्म स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हिट होने के लिए टॉक्सिक को कमाने होंगे इतने रुपये
NDTV

केजीएफ फ्रैंचाइज के बाद हिंदी बेल्ट में मशहूर हुए कन्नड़ फिल्म स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी. जब से रामायण का ट्रेलर लॉन्च हुआ, उसके बाद यश का क्रेज तो बढ़ा ही, साथ ही उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. फिल्म 26 अगस्त यानी बुधवार को आखिरकार रिलीज हुई और वो भी ऐसे हफ्ते में जहां शनिवार और रविवार के अलावा फिल्म को दो छुट्टियों का फायदा और मिलेगा, जिनमें से एक है रिलीज का दिन बुधवार और दूसरा है शुक्रवार, जिस दिन रक्षा बंधन है. 

टिकट खिड़की से जाकर टिकट खरीद रहें लोग

फिल्म के रिव्यूज आ चुके हैं जो कि मिक्स्ड हैं और इन्हें देखते हुए देखना ये होगा कि इन रिव्यूज से फिल्म के कलेक्शन पर क्या और कैसा फर्क पड़ेगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त थी और उसके साथ ऐसे भी दर्शक होंगे जो टिकट खिड़की से जाकर टिकट खरीद रहे होंगे, तो ऐसे में फिल्म जगत की नजरें टिकी होंगी फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन और वीकेंड पर. एनडीटीवी ने फिल्म कारोबार विशेषज्ञ गिरीश वानखेड़े से खास बातचीत की.

कितना कमा सकती है फिल्म

उन्होंने फिल्म की पहले दिन की कमाई के बारे में कहा -"एडवांस बुकिंग बहुत मजबूत थी और यह लगभग बुधवार की छुट्टियों की वजह से है और फिर शुक्रवार को रक्षा बंधन की छुट्टी फिर से है और हमारे पास एक बड़ा वीकेंड है. इसलिए ज्यादातर टिकटें लगभग 20 लाख टिकटों की संख्या के हिसाब से बुक की गई हैं और पहले दिन की भविष्यवाणी लगभग 75 से 80 करोड़ है क्योंकि हिंदी जाहिर है कि 40 से 45 करोड़ के साथ बढ़त लेगी और फिर शेष 35 करोड़ कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अन्य भाषाओं से होंगे. इसलिए पहले ही दिन दुनिया भर में यह लगभग 90-95 करोड़ होना चाहिए."

छुट्टी का मिलेगा फायदा

रिव्यूज का असर हो सकता है फिल्म पर पड़े, पर यश की फैन फॉलोइंग और उनके प्रशंसकों की फेहरिस्त लंबी है और ऐसे में हर कोई शायद एक बार उनकी फिल्म देखना चाहेगा, जिसका सीधा असर पड़ेगा वीकेंड के कलेक्शन पर. अगर पहले दिन की कमाई बड़ी होगी, तो माना जा रहा है कि वीकेंड की कमाई के आंकड़े भी बड़े होंगे. सप्ताहांत के कलेक्शन पर बात करते हुए गिरीश वानखेड़े आगे कहते हैं -

Advertisement

"यह एक बहुत बड़ा वीकेंड है क्योंकि हमारे पास बुधवार है, फिर गुरुवार एक कामकाजी दिन है, फिर शुक्रवार को हमारे पास फिर से छुट्टी है और फिर शनिवार, रविवार. इसलिए हमारे पास पाँच दिनों के वीकेंड में से चार दिनों की छुट्टी है. इसलिए फिल्म के आस-पास के उत्साह को देखते हुए, यह वीकेंड के बीच में लगभग 200 से 220 करोड़ के बीच होनी चाहिए, यही हम उम्मीद करते हैं."

फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 500 करोड़ माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म को ब्रेक ईवन पर आने के लिए सिर्फ सिनेमाघरों से करीब 1000 करोड़ कमाने होंगे और उसके बाद ओटीटी राइट्स, सैटेलाइट राइट्स और बाकी राइट्स के चलते फिल्म मुनाफे में आ सकती है, अगर इसने थिएटर्स से अच्छी कमाई की तो. क्यूँकि थिएटर की कमाई के हिसाब से ओटीटी आजकल पैसे कम-ज्यादा करता है, यानी अगर थिएटर पे कमाई अच्छी है तो तय रकम के साथ बोनस भी, और अगर जिस आंकड़े पर ओटीटी ने फिल्म का एग्रीमेंट किया है, वो आंकड़ा ओटीटी घटा भी सकता है अगर उम्मीद अनुसार थिएटर्स में कमाई नहीं हुई तो. अब सारा खेल वीकेंड का है और देखना होगा कि फिल्म वीकेंड पर क्या चमत्कार दिखाती है.

ये भी पढ़ें: 33 साल पुराना दूरदर्शन का वो सीरियल जिसमें कान्हा के मुख में मां यशोदा को हुए संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन, आज भी इस कृष्ण लीला का नहीं कोई तोड़

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल आपदा में 100 से ज्यादा भारतीय फंसे? STIC चेयरमैन सुभाष गोयल ने बताई स्थिति
Topics mentioned in this article
Toxic
Yash
Toxic Box Office Collection
Toxic Box Office Collection Day 1
Toxic Budget