1992 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक इस फिल्म का था, जिसमें शाहरुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती की तिगड़ी देखने को मिली थी. इस फिल्म के फर्स्ट हाफ में ऋषि कपूर और दिव्या भारती की रोमांटिक कैमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीता था. जबकि सेकंड हाफ में शाहरुख खान और दिव्या भारती की झलक ने फैंस का दिल जीत लिया था. इससे आप समझ ही गए होंगे कि हम फिल्म दीवाना की बात कर रहे हैं, जो 1992 में रिलीज हुई थी. यह SRK की पहली फिल्म है, जिसे आजतक किंग खान ने नहीं देखा क्योंकि वह अपनी पहली और आखिरी फिल्म नहीं देखनवा चाहते. इस फिल्म के गाने 90 के दशक में खूब पॉपुलर हुए थे.
1992 का सबसे ज्यादा बिकने वाली फिल्म साउंडट्रैक बनी दीवाना
दीवाना फिल्म के साउंडट्रैक एल्बम को नदीम श्रवण ने तैयार किया था. जबकि समीर ने इन गानों के बोल लिखे थे. कहा जाता है कि दीवाना की एल्बम की 70 से 80 लाख यूनिट्स बिकी थीं, जिसके चलते यह 1992 की सबसे ज्यादा बिकने वाला बॉलीवुड साउंडट्रैक एल्बम बन गया. इतना ही नहीं ऐसी दीवानगी गाना दिव्या भारती के 5 सबसे यादगार गानों में गिना जाता है. जबकि ऋषि कपूर पर फिल्माए गए गानों को फैंस का प्यार 90 के दशक में खूब प्यार मिला.