35 साल पहले फिल्म'हिना' के प्रीमियर पर लगा था सितारों का जमावड़ा, बॉलीवुड हसीनाओं पर भारी पड़ी थी यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस

1991 में आई फिल्प्र हिना के प्रीमियर में रेखा, दिलीप कुमार, विनोद खन्ना, रजा मुराद, शशि कपूर, किरण कुमार जैसे बड़े स्टार्स नजर आए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
35 साल पहले कपूर फैमिली ने बनाई थी ये फिल्म
नई दिल्ली:

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म हिना में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने टाइटल रोल प्ले किया था. फिल्म को करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने डायरेक्टर किया था. फिल्म के प्रोड्यूसर भी रणधीर और उनके छोटे भाई राजीव कपूर थे. फिल्म के लीड एक्टर ऋषि कपूर थे और फिल्म उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही. इस मूवी के प्रीमियर में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था. हाल में प्रीमियर का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने बीते दिनों की यादें ताजा कर दीं.

ग्रैंड प्रीमियर में उमड़े सितारे

लहरें टीवी के इंस्टाग्राम पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो फिल्म हिना के ग्रैंड प्रीमियर पार्टी का है. जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे नजर आते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रणधीर कपूर आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं. पार्टी में करिश्मा कपूर और जूही चावला जैसी 90s की एक्ट्रेसेस नजर आती हैं, जो उस वक्त काफी यंग दिख रही हैं. वहीं काजोल को देख तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे. काजोल अपनी मां वेटरन एक्ट्रेस तनुजा के साथ पार्टी में पहुंचती हैं.

इस प्रीमियर पार्टी में रेखा, दिलीप कुमार, विनोद खन्ना, रजा मुराद, शशि कपूर, किरण कुमार जैसे बड़े स्टार्स नजर आते हैं. साथ ही पूरा कपूर परिवार यहां नजर आता है. वीडियो में आपको यंग श्वेता बच्चन भी दिखेंगी. हालांकि इस पार्टी की जान बनती हैं फिल्म की लीड एक्ट्रेस जेबा बख्तियार. जेबा एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, जो उस वक्त अपनी खूबसूरती की वजह से खूब चर्चा में थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राज घराने की बहु बनने वाली थीं माधुरी दीक्षित, शादी की तैयारियों के बीच एक घटना से टूटा था रिश्ता

पार्टी में मीडिया से बातचीत करते हुए शशि कपूर कहते हैं कि वह इस फिल्म के आने से बेहद खुश हैं. इस तरह का सिनेमा राज कपूर का सपना था, जिसे रणधीर कपूर ने पूरा किया है. ऋषि कपूर भी इसी बात को दोहराते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: अमेरिका को भारी नुकसान, F-15E गिराया! Ceasefire नामुमकिन? | Trump | Khamenei