13 साल की उम्र में अभिषेक बच्चन का वो हरकत, जिसने बिग बी और जया बच्चन को भरी महफिल में किया था शर्मिंदा

कपिल शर्मा शो पर अभिषेक बच्चन ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया. जिसकी वजह से उनके पापा अमिताभ और जया बच्चन को सभी महमानों के सामने माफी मांगनी पड़ी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
abhishek singh and archana puran singh
instagram

अभिषेक बच्चन को देखकर क्या कोई कहेगा कि वह बिग बी के बड़े बेटे है जिसने 13 साल की उम्र में अपने माता-पिता को इतना शर्मिंदा किया कि उन्हें अपने ही घर में सबके सामने अर्चना पूरन सिंह से माफी मांगनी पड़ी थी.  

स्विमिंग पुल में दे दिया था अर्चना पूरन सिंह को धक्का

हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में आए एक्टर अभिषेक बच्चन ने एक मज़ेदार घटना बताते हुए अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए. उन्होंने हंसते हुए बताया कि  पापा कि साल 1990 में रिलीज हुई अग्निपथ की सक्सेस पार्टी घर में चल रही थी जिसे लेकर सब लोग क रा ओ के गा रहे थे , वहां एक स्विमिंग पुल था. जिसके पास अर्चना जी भी  खड़ी थी, मैंने मजा लेते हुए उन्हें स्विमिंग पुल में धक्का दे दिया. वहां खड़े सभी मुझे देखते रहे. उस समय में 13-14 साल  का रहा होगा. 

शो में जज की कुर्सी पर बेठी अर्चना ने हंसते हुए उस घटना को याद करते हुए आगे बताया कि मैंने मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी. मेरे साथ अभिषेक के इस मजाक को लेकर अमित जी और जया जी बेहद गुस्सा हुईं और अभिषेक की इस हरकत वे दोनों बड़े शर्मिंदा हुए और उन्हें सूखे कपड़े ऑफर किए. बिग बी ने कहा कि मेरा कुर्ता और पजामा ऊपर रखा है. अगर आप चाहें तो.... लेकिन मैंने मना कर दिया और कहा कि मैं पार्टी में कुर्ता और पजामा पहनकर नहीं आऊंगी, और वह भी अमित जी के साइज का.

'अग्निपथ' की सक्सेस पार्टी का था मौका 

दरअसल अभिषेक बच्चन उस समय पार्टी के दौरान, स्विट्जरलैंड से लौटे थे . और घर में  साल 1990 में रीलीज हुई 'अग्निपथ' के लिए बिग बी को 'बेस्ट एक्टर' का नेशनल अवॉर्ड मिला, तो बच्चन परिवार ने इसी जीत का जश्न मनाने के लिए एक होटल में बड़ी पार्टी रखी.और अर्चना ने इस मूवी में बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर किया था.

Advertisement

साल 1990 में आई थी अग्निपथ

बता दें कि मुकुल आनंद के निर्देशन में बनी 'अग्निपथ' को यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. यह फिल्म विजय दीनानाथ चौहान (अमिताभ का किरदार) की कहानी है, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड का हिस्सा बनकर अपने पिता की मौत और अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के मिशन पर निकलता है.

यह भी पढ़ें: पंचायत और ग्राम चिकित्सालय के बाद प्राइम वीडियो पर दिखेगी आदर्श विद्यालय की कहानी, बीकर में बनती मैगी तो एग्जाम की धज्जियां उड़ाते स्टूडेंट

Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
युद्ध के बीच खामनेई को अंतिम विदाई! ईरान में बदले की आग, अमेरिका पर बड़े हमले की तैयारी?
Topics mentioned in this article
Kapil Sharma Show
Abhishek Bacchan
Archana Puran Singh
Amitabh Bacchan
Jaya Bacchan