जब कभी पुराने हिंदी सिनेमा के सुनहरे दिनों की बात होती है, तो कई पुराने सिंगर याद आने लगते हैं. 56 साल पहले एक गाना आया था,जिस उस समय के युवाओं की पहली पसंद बन गया था. आज वही युवा Gen-Z के दादा-दादी बने हुए हैं. इस गाने का नाम 'जिसके सपने हमें रोज आते रहे' है. लता मंगेशकर और महेंद्र कपूर की आवाज में गूंजता यह गाना दिल को छू जाता है. यह रोमांटिक गाना साल 1970 की फिल्म 'गीत' का है, जो उस समय फिल्म की जान था.
हसरत जयपुरी के भावपूर्ण बोल
रमेश सागर की इस फिल्म में राजेंद्र कुमार और माला सिन्हा की जोड़ी ने 'जिसके सपने हमें रोज आते रहे' गाने को परदे पर जीवंत कर दिया. कल्याणजी-आनंदजी के मधुर संगीत और हसरत जयपुरी के भावपूर्ण बोल ने इसे अमर बना दिया. यह गाना उन सपनों की कहानी सुनाता है जो रोज आते हैं और दिल को मोह लेते हैं.
फिल्म के बारे में
1970 में रिलीज हुई फिल्म 'गीत' रामानंद सागर द्वारा निर्देशित और निर्मित एक रोमांटिक म्यूजिकल थी. यह 1969 की बंगाली फिल्म 'चिरदिनेर' का रीमेक थी. राजेंद्र कुमार ने सूरज उर्फ सर्जू का किरदार निभाया, जबकि माला सिन्हा कमला के रूप में नजर आईं. अन्य कलाकारों में नजीर हुसैन, सुजीत कुमार, कुमकुम और टुन टुन शामिल थे. 'जिसके सपने हमें रोज आते रहे' गाने की कहानी दिल्ली की स्टेज सिंगर कमला और कुल्लू के बांसुरी वादक सर्जू के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है.
संगीत, गायक और लोकप्रियता
कल्याणजी-आनंदजी ने फिल्म के सभी गानों को संगीतबद्ध किया, जिनमें हसरत जयपुरी के अलावा आनंद बक्शी और प्रेम धवन के बोल भी थे. 'जिसके सपने हमें रोज आते रहे' लता मंगेशकर और महेंद्र कपूर की आवाज में प्रस्तुत हुआ. गीत की मधुर धुन और भावुक लिरिक्स ने इसे श्रोताओं का पसंदीदा बना दिया. यूट्यूब पर इसके लाखों व्यूज इस बात की गवाही देते हैं कि यह आज भी युवा और पुरानी पीढ़ी दोनों को आकर्षित करता है.
रेलवे स्टेशनों पर फिल्म का प्रमोशन
फिल्म 'गीत' का बजट लगभग 80 लाख रुपये था. भारत में नेट कलेक्शन करीब 95 लाख और ग्रॉस लगभग 1.90 करोड़ रुपये रहा. यह 1970 की 18वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हुई और औसत सफलता मानी गई. खास बात यह है कि श्रीलंका के कोलंबो के क्राउन सिनेमा में फिल्म 'गीत' 604 दिनों तक चली, जो किसी भी भाषा की फिल्म का सबसे लंबा रन था. इसे तेलुगु में 'आराधना' के नाम से रीमेक किया गया. रेलवे स्टेशनों पर प्रमोशन करने वाली शुरुआती फिल्मों में से एक थी.
ये भी पढ़ें; 48 साल पुराना वो गाना जिसने रखा अमीर खुसरो की 700 साल पुरानी ब्रजभाषी कविता को आज तक जिंदा,लता-आशा की आवाज में अमर