16 मिनट के रोल के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत ले गया था ये एक्टर, ऐसा विलेन जिसके आगे फीके लगे मोगैंबो-शाकाल

35 साल पहले ये फिल्म रिलीज हुई थी. जिसमें फिल्म के विलेन ने सिर्फ 16 मिनट का किरदार निभाकर ऑस्कर जीत लिया था और उसके खौफ के आगे मिस्टर इंडिया के मोगैम्बो और शान के शाकाल भी फीके थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
35 साल पुरानी फिल्म, 16 मिनट का रोल और बन गया इतिहास, हिंदी में बनी संघर्ष
नई दिल्ली:

हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर की दुनिया में ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स (The Silence of the Lambs)' एक ऐसा नाम है जो आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है. 1991 में रिलीज हुई यह फिल्म ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, बल्कि ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रचते हुए इसने पांच प्रमुख कैटेगरी में जीत हासिल की. फिल्म की रिलीज को 35 साल पूरे हो चुके हैं. ये फिल्म थॉमस हैरिस के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, जिसे जोनाथन डेमे ने निर्देशित किया था. फिल्म की कहानी एफबीआई ट्रेनी क्लैरिस स्टार्लिंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए सजायाफ्ता मनोरोगी डॉक्टर हैनिबल लेक्टर की मदद लेती है.

द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स में एंथनी हॉपकिन्स

फिल्म की स्टारकास्ट

'द सायलेंस ऑफ द लैम्ब्स' में जोडी फोस्टर ने क्लैरिस स्टार्लिंग का किरदार निभाया, जबकि एंथनी हॉपकिन्स ने डॉक्टर हैनिबल लेक्टर की भूमिका में जान फूंकी. हॉपकिन्स का यह किरदार इतना यादगार बना कि आज भी इसे सिनेमा के सबसे डरावने विलेन में गिना जाता है. अन्य प्रमुख कलाकारों में स्कॉट ग्लेन, टेड लेवाइन और एंथनी हील्ड शामिल थे. जोडी फोस्टर की परफॉर्मेंस को खास तौर पर सराहा गया, जिसमें उन्होंने एक मजबूत लेकिन असुरक्षित महिला एजेंट की भावनाओं को बखूबी उकेरा. एंथनी हॉपकिन्स ने महज 16 मिनट के स्क्रीन टाइम में ऐसा प्रभाव छोड़ा कि उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला.

मामूली था बजट

फिल्म का बजट 19 मिलियन डॉलर था. लेकिन इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 272.7 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो उस समय की बड़ी सफलता थी. अमेरिका में ही इसने 130 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए. यह सफलता फिल्म की कहानी, शानदार निर्देशन और अभिनय की वजह से थी. यह फिल्म 1991 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.

ऑस्कर में रचा इतिहास

ऑस्कर अवॉर्ड्स में ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स' ने इतिहास रचा. 64वें अकादमी अवॉर्ड्स में यह फिल्म ‘बिग फाइव' कैटेगरी जीतने वाली तीसरी और आखिरी फिल्म बनी. इसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर (जोनाथन डेमे), बेस्ट एक्टर (एंथनी हॉपकिन्स), बेस्ट एक्ट्रेस (जोडी फोस्टर) और बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले (टेड टैली) शामिल थे. यह पहली हॉरर फिल्म थी जिसने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीता.

द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स में एंथनी हॉपकिन्स और जोडी फॉस्टर

द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स से जुड़े दो मजेदार किस्से

जब एंथनी हॉपकिन्स के एजेंट ने उनको स्क्रिप्ट भेजी तो इसका टाइटल पढ़कर उन्होने पूछा था कि ये बच्चों की कहानी है? लेकिन पढ़ते ही उन्हें एहसास हुआ कि ये किरदार कितना डार्क और इंटेंस है. यही नहीं, जोडी फॉस्टर और एंथनी हॉपकिंस ने पूरी शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से पर्सनली बात नहीं की. जोडी ने बताया था कि एंथनी हॉपकिन्स उन्हें इतना डरावना लगते थे कि वो जानबूझकर दूर रहती थीं, और ये डर उनकी परफॉर्मेंस में असली लगता था.

Advertisement

द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स का हिंदी रीमेक

1991 की इस फिल्म एक अनऑफिशल हिंदी रीमेक बन चुका है. इसे संघर्ष नाम से बनाया गया था, जिसका निर्देशन तनूजा चंद्रा ने किया था. फिल्म की कहानी महेश भट्ट ने लिखी थी. फिल्म में अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा और आशुतोष राणा लीड रोल में थे. 

द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स में एंथनी हॉपकिन्स

भारत में ओटीटी पर कहां देखें

भारत में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है. फिल्म का हिंदी डब्ड वर्जन भी उपलब्ध है, हालांकि ओरिजिनल इंग्लिश वर्जन को ज्यादा पसंद किया जाता है. अगर आप थ्रिलर के शौकीन हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
अब 3 घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में! लखनऊ-कानपुर के बीच हवा से बातें करेंगी गाड़ियां
Topics mentioned in this article
The Silence Of The Lambs
Jodie Foster
Anthony Hopkins
Oscars 2026