विक्रांत मैसी ने छह साल पहले राम और सीता को लेकर कही थी यह बात, जानें अब 12वीं फेल के एक्टर क्यों मांग रहे हैं माफी

विक्रांत मैसी ने राम और सीता के कार्टून वाले अपने पुराने ट्वीट के लिए माफी मांगी. उन्होंने साल 2018 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसके बाद उन्होंने विवादों को सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विक्रांत मैसी ने छह साल पहले राम और सीता को लेकर कही थी यह बात,
नई दिल्ली:

विक्रांत मैसी ने राम और सीता के कार्टून वाले अपने पुराने ट्वीट के लिए माफी मांगी. उन्होंने साल 2018 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसके बाद उन्होंने विवादों को सामना करना पड़ा था. लेकिन अब एक्टर माफी मांगते हुए कहा है कि उनका लोगों या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. दरअसल 2018 में जम्मू-कश्मीर में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक रेप और हत्या के संबंध में विक्रांत मैसी ने ट्विटर पर राम और सीता का एक कार्टून शेयर किया था. जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा.

हाल ही में एक बार फिर से 12वीं फेल के एक्टर का यह पुराना ट्वीट वायरल हुआ. जिसके बाद अब विक्रांत मैसी का माफी मांगनी पड़ी है. उन्होंने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर माफी मांगते हुए लिखा, '2018 में मेरे एक ट्वीट के संदर्भ में, मैं कुछ शब्द कहना चाहूंगा: हिंदू समुदाय को चोट पहुंचाने, बदनाम करने या अपमान करने का मेरा इरादा कभी नहीं था, लेकिन जैसे ही मैं मजाक में किए गए एक ट्वीट के बारे में सोचता हूं, तो समझ आता है कि यही बात एक अखबार में छपे कार्टून को जोड़े बिना भी कही जा सकती थी. और मैं अत्यंत विनम्रता के साथ उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें ठेस पहुंची है. 

अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए विक्रांत मैसी ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'जैसा कि आप सभी अब तक जानते हैं कि मैं सभी आस्थाओं, विश्वासों और धर्मों को यथासंभव सर्वोच्च सम्मान देता हूं. हम सभी समय के साथ बड़े होते हैं और अपनी गलतियों पर विचार करते हैं. यह मेरा था. सम्मान.' आपको बता दें कि विक्रांत मैसी के 2018 के ट्वीट में एक संपादकीय कार्टून शामिल था जिसमें देवी सीता भगवान राम से कह रही थीं, 'मुझे बहुत खुशी है कि मेरा अपहरण रावण ने किया था, आपके भक्तों ने नहीं!' कार्टून के साथ, विक्रांत मैसी ने लिखा था, 'आधे पके आलू और आधे पके राष्ट्रवादी केवल पेट में दर्द पैदा करते हैं. यह ट्वीट जो मंगलवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, अब हटा दिया गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामले में हर आरोपी से कितने-कितने लाख बरमाद हुए?
Topics mentioned in this article
Vikrant Massey
Vikrant Massey Apology
Vikrant Massey Tweet On Sita And Lord Ram
Kathua Case
Kathua Gangrape Case
12th Fail Actor Vikrant Massey