500 मिलियन व्यूज वाली वेब सीरीज पर भारी पड़ी 6 एपिसोड की ये मिस्ट्री थ्रिलर, रिलीज के एक दिन में हुई OTT पर नंबर 1

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 6 एपिसोड की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ‘मांगलिक’ ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है. इसने भुवन बाम की ‘ढिंढोरा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
6 एपिसोड की इस वेब सीरीज ने भुवन बम की ढिंढोरा 2 को छोड़ा पीछे
youtube

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लेती हैं. इन दिनों एक ऐसी ही मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज चर्चा में है, जिसने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज ने भुवन बाम की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘ढिंढोरा 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. महज 6 एपिसोड वाली इस सीरीज में रहस्य, डर, अंधविश्वास और सस्पेंस का ऐसा मेल है, जो दर्शकों को आखिर तक कहानी से बांधे रखता है.

क्या है सीरीज की कहानी?

इस मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज का नाम ‘मांगलिक' (Manglik/Mangolic) है. इसकी कहानी इरा नाम की एक महिला की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. इरा की शादी एक ऐसे शख्स से होती है, जो पहले दो बार शादी कर चुका है. हालांकि, उसकी दोनों पत्नियों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो चुकी होती है. इसी वजह से गांव और आसपास के लोगों के बीच यह चर्चा है कि उसका पति मांगलिक है और उसकी शादी करने वाली महिलाओं की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है.

शादी के बाद इरा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगती है. इसके साथ ही उसके आसपास कुछ ऐसी अजीब घटनाएं होने लगती हैं, जिनका कोई सामान्य जवाब नहीं मिलता. शुरुआत में इन घटनाओं को अंधविश्वास से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन धीरे-धीरे इरा को शक होने लगता है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है. क्या उसका पति वाकई मांगलिक है या फिर कोई जानबूझकर उसकी जिंदगी को मुश्किल बना रहा है? यही इस सीरीज का सबसे बड़ा रहस्य है.

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1

यह सीरीज 20 नवंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. रिलीज के बाद इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई. इसने भुवन बाम की सीरीज ‘ढिंढोरा 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. छह एपिसोड की यह सीरीज उन लोगों के लिए खास हो सकती है, जिन्हें रहस्य और रोमांच से भरपूर कहानियां पसंद हैं.

Advertisement

बंगाली भाषा में बनी है सीरीज

‘मांगलिक' का निर्देशन कृषानु गांगुली ने किया है. इसमें सौमित्रिशा कुंडू, गौरव चटर्जी और लाबोनी सरकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. मूल रूप से बंगाली भाषा में बनी इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में भी देखा जा सकता है. ऐसे में अलग-अलग भाषाओं के दर्शक भी इसकी रहस्यमयी कहानी का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 26 साल पुराना कविता कृष्णमूर्ति का गाना, जिसमें करिश्मा बनी थीं हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत बंजारन, एआर रहमान ने दिया था यादगार म्यूजिक

Advertisement
Featured Video Of The Day
नीतीश सेतु पर RJD समर्थकों का हंगामा!PM के पोस्टर फाड़े
Topics mentioned in this article
Dhindora 2
Web Series
Manglik
Entertainment
OTT

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं